इंट्रा डे ट्रेडिंग क्या होती है? क्या इससे अधिक पैसा कमाया जा सकता है?

 इंट्राडे ट्रेडिंग, एक प्रकार का ट्रेडिंग तरीका है जिसमें किसी शेयर को एक दिन के लिए खरीदा जाता है।

इस प्रकार के ट्रेड 9:15 के बाद कभी भी खरीदें जा सकते हैं लेकिन एक कंडीशन के साथ कि ट्रेड को बाजार समाप्त होने से पहले एग्जिट करना होगा।

समान्यतः यह एक शार्ट टेम्पर ट्रेड होता है जिसमें ताजा खबरों के कारण बनी डिमांड या सप्लाई का फायदा उठाया जाता है।

जैसे:

गवर्नमेंट ने किसी सेक्टर को लेकर आज पॉजिटिव रुख दिखाया तो जहर सी चीज है कि उस सेक्टर में डिमांड बढ़ेगा। और अगर डिमांड बढ़ेगा तो खरीदने वाले बढ़ेंगे और खरीदने वाले बढ़े तो मूल्य स्वतः बढ़ जाएगा।

अब एक इंट्राडे ट्रेडर ऐसी ही डिमांड का इन्तेजार कर रहे होते हैं। जिसमें एक नियत प्राइस पर खरीद कर बढ़े मूवमेंट के लाभ के लिए आगे बढ़ते हैं।

उम्मीद है इंट्राडे ट्रेडिंग आपको समझ मे आया होगा।

अब बात करते हैं आपके दूसरे प्रश्न पर। जिसमें आप जानना चाहते हैं कि क्या इससे अधिक पैसा कमाया जा सकता है?

इस अधिक वाले प्रश्न का जबाब तो नहीं देना चाहता लेकिन चलिये आपने अनुरोध किया है तो अवश्य देंगे।

अधिक मतलब कितना ये बताएं?

1 लाख लगाकर रोजाना 100 रुपया कमाना?

1 लाख लगाकर रोजाना 500 रुपया कमाना?

1 लाख लगाकर रोजाना 1000 रुपया कमाना?

1 लाख लगाकर रोजाना 1500 कमाना?

आखिर इस अधिक की कुछ तो सीमा होगा।

सही है?

अब एक बात ईमानदारी से बताएं। आपके घर मे सिर्फ 1 किलो चावल, 100 ग्राम दाल, 1 किलो सब्जी है। इसके अलावा कुछ नहीं।

क्या इतने चीजों के सहारे आप पूरे मोहल्ले को खाने का निमंत्रण दे सकते हैं?

आप कहेंगे कि सर् क्या बात कर रहे हैं। इतने समान में तो मुश्किल से 3-4 आदमी का खाना होगा और 3-4 आदमी के खाने का समान होने पर अगर मुहल्ले को निमंत्रण दें तो आखिरी में बदनामी और मजाक ही बनेंगे।

हाँ मुहल्ले की जगह 2-3 को खिलाना हो तो अवश्य खिला सकते हैं। उज़के लिए पर्याप्त है।

सही है?

ऐसे अधिक रिटर्न्स सोचने से पहले देखें कि आप जो लगा रहे हैं उससे वास्तविक कितना कमाया जा सकता है। अगर वास्तविक रिटर्न्स के लिए जाएंगे तो अवश्य प्राप्त हो सकता है।

लेकिन वहीं यदि 10 हज़ार जेब मे रखकर रोजाना 1000-2000 छापने निकलेंगे तो जो जेब मे है वो भी चला जायेगा।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments