फोरेक्स ट्रेडिंग जिसे करेंसी ट्रेडिंग भी कहा जाता है।इस प्रकार कि ट्रेडिंग में एक देश की करेंसी के बदले में दूसरे देश करेंसी को खरीदा व बेचा जाता हैं। दुनिया में बहुत सारे देश हैं और हर देश की करेंसी भी अलग - अलग होता है। जैसे- भारत में रुपया, अमेरिका में डॉलर, ब्रिटेन में पौंड आदि । इन सभी की कीमत होती है जो बाजार में डिमांड और सप्लाई के आधार पर कम जादा होते रहता है।
जैसा की आपने भी न्यूज़ में बहुत बार सुना होगा की रुपया 0.30 पैसा गिर गया या 0.50 पैसा बढ़ गया। जब रुपया कम या जादा होता है तो लोग इसे कम दाम में खरीद कर अधिक दाम होने पर बेच देते हैं। इस प्रकार की ट्रेडिंग को ही फोरेक्स ट्रेडिंग कहते हैं।
फोरेक्स ट्रेडिंग करने के लिए आपको प्रेडिक्ट करना पड़ता है की एक करेंसी का दूसरी करेंसी की तुलना में कीमत बढ़ेगा या घटेगा। फोरेक्स ट्रेडिंग से प्रॉफिट कामाने के लिए आपको करेंसी की कीमत को प्रेडिक्ट करना होता है |
किसी भी देश की करेंसी की कीमत उस समय के आर्थिक, राजनैतिक, भू राजनैतिक आदि घटनाओ और फाइनेंसियल कंडीशन के आधार पर निर्भर करता है।
किसी भी विदेशी करेंसी बाजार में ट्रेड करना आसान है। भारत की शेयर मार्केट कि तरह ही इसमे भी काम होता है। इसलिए यदि आपके पास ट्रेडिंग का कुछ अनुभव है तो आप इसे बहुत आसानी और जल्दी से सीख सकते हैं और प्रॉफिट बना सकते हैं।
फोरेक्स ट्रेडिंग इक्विटी ट्रेडिंग के जैसी ही होती है। फॉरेक्स ट्रेडिंग की शुरुआत करने के लिए आपको कुछ स्टेस्प को पढ़ना और याद रखना चाहिए।
1)फॉरेक्स ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले जाने की Forex market में मुद्राओं को कैसे ट्रेड किया जाता है |
2)फोरेक्स ट्रेडिंग के लिए लीवरेज्ड ट्रेडों को समझें |
3)शुरुआत में एक पेपर ट्रेडिंग का उपयोग करें | फोरेक्स बाजार के किए सबसे बेस्ट पेपर ट्रेड ऑप्शन मेटा ट्रेडर 4 और 5 है। आप इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड करके उपयोग को समझ सकते हैं।
4)पहले कम पैसों से छोटे रूप में शुरू करें |
5)हमेसा एक ट्रेड जनरल बनायें ताकि आपको बाद में अपनी गलतियां सुधारने में मदद मिले |
6)ट्रेडिंग करने के लिए Chart को पढ़ना सीखें |
करेंसी में बढ़त और गिरावट लाने वाले कारक को विश्लेषित करके लोग फोरेक्स बाजार से कमाते हैं। यदि आप इक्विटी बाजार के विश्लेषण से वाकिफ हैं तो ये ज्ञान भी आपको यहां काम करेगा। बस कुछ चीजें बदल जाता है।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा
0 Comments