How much return in share market:
मित्र,
इसका वास्तविक उत्तर देना संभव नहीं है क्योंकि इसका उत्तर न तो सिर्फ निवेश राशि को देखकर दिया जा सकता है, न बाजार को और न ही केवल अनुभव को।
बाजार में रिटर्न्स निवेश राशि, अनुभव और बाजार के चाल पर निर्भर करता है।
यदि व्यक्ति के पास 1 लाख रुपये ही है लेकिन साथ मे बाजार का अनुभव और समझ रखते हैं तो वह इस राशि से भी औसत तौर पर बेहतर रिटर्न्स प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर यदि व्यक्ति के पास करोड़ो रूपये भी है लेकिन बाजार का अनुभव और समझ नहीं रखते हैं तो एक समय आएगा उनका भी एकाउंट खत्म हो जायेगा।
अब यदि मैं व्यतिगत ट्रेडिंग रिटर्न्स की बात करूं तो मेरा मानना है कि एक व्यक्ति औसत रूप से 15-20 फीसदी का मासिक रिटर्न्स निकाल सकता है। बाजार में इस लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। मासिक औसत का अर्थ है महीने में। इसका यह कतई अर्थ नहीं है कि रोजाना। क्योंकि रोजाना ट्रेड प्रॉफिट में ही क्लोज हो यह नामुमकिन है। किसी दिन नुकसान में भी बाहर होना पड़ता है।
अमूनन ज्यादेतर लोग सुनी-सुनाई बातों के कारण ऐसा समझते हैं कि शेयर बाजार में उन्हें सिर्फ पैसे लगाने हैं और रिटर्न्स अपने आप समय के साथ आना शुरू हो जाएगा। यदि आपने भी ऐसी कोई बातें सुना है तो इसे दिमाग से निकाल दें क्योंकि यहां से भी कमाने के लिए व्यक्ति को उतनी ही मेहनत करनी होती है जितनी अन्य किसी क्षेत्र में।
हाँ.. वो बात और है कि समय के साथ यह भी उसी तरह आसान हो जाता है जैसे अन्य फील्ड में फ्रेशर से प्रमोशन मिलने के बाद।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उयोगी होगा।
धन्यवाद
ये भी पढ़ें.....
शेयर बाजार में निवेश शुरू करने से पहले एक नये निवेशक को क्या अनुभव या ज्ञान होना चाहिए?
शेयर बाजार में काल पुट खरीदना सस्ता क्यों है जबकि काल और पुट बेचना महंगा क्यों है?
0 Comments