आम लोग शेयर बाज़ार में क्या सोच कर आते हैं?

 आम आदमी हो या फिर कोई भी, शेयर बाजार कि ओर अपने फाइनेंसियल बेहतरी के लिए ही आते हैं।

लेकिन

आपको दो वर्ड के अंतर को समझना होगा।

1)आम आदमी बाजार में आते हैं।

2)आम आदमी बाजार में लाये जाते हैं।

हालांकि शब्द दोनो ही का अर्थ एकही है कि आम आदमी बाजार में आये लेकिन उनके आने के तरीके रिजल्ट्स को बदल देते हैं।

दोनो में अंतर इतना है कि यदि आम आदमी बाजार में आएं है तो इसका अर्थ हुआ कि वह सारी पहलुओं को सोच समझकर आये हैं और वहीं यदि लाये गए हैं तो सिर्फ आकर्षण के वजह से वो आपको यहां दिखाई दे रहे हैं।

यदि भारतीय बाजार के संदर्भ में देखें तो अफसोस से कहना पड़ेगा कि यहां के आम आदमी बाजार में आये नहीं होते हैं बल्कि लाये गए होते हैं।

आजकल सलाहकारों/ब्रोकरों की संख्या इतना बढ़ गया है और उनकी बढ़ती संख्या के साथ बढ़ गया है लुभावने वादे। जिसको देखकर आम लोग शेयर बाजार की ओर आते हैं।

उन्हें लगता है कि शेयर बाजार में यदि वह निवेशित होते हैं तो चंद समय मे उनकी जिंदगी बदल जायेगा। उनकी तमाम परेशानियां दूर हो जाएगा।

अगर मैं गलत कह रहा हूँ तो आप अपने दिल पर हाथ रखकर कह दीजिये। 100 में से 90 आम लोग मेरी बातों में सहमति जताएंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में उपलब्ध बड़ी बड़ी प्रॉफिट, कम समय मे बड़े रिटर्न्स इत्यादि लुभावने वादों,स्क्रीनशॉट इत्यादि से उन्हें माइंड वाश किया जाता है। जिसकी वजह से वो बाजार की ओर आते नहीं हैं बल्कि लाये जाते हैं।

तो प्रश्न के अनुसार यदि ऐसा कहें कि 90 फीसदी आम लोग शेयर बाजार में बहुत जल्दी अपनी तकदीर बदलने का सोच लेकर आते हैं तो गलत नहीं होगा।

एक पुरानी कहावत है कि अपने दिल से जानिए पराये दिल का हाल। मैं भी जब बाजार में आया था तो कारण यही था। एक कॉल आया जिसमें मुझे समझाया गया कि अगर मैं मात्र 15 हजार शेयर बाजार में लगाता हूं तो कुछ महीने में यह 15 लाख तक कि रिटर्न्स देने में सक्षम है। मेरी यात्रा भी वहीं से शुरू हुआ है। हालांकि पैसे लगाने के कुछ घण्टे बाद ही मुझे समझ मे आ गया कि 15 हजार कैसे 15 लाख होगा। क्योंकि एक इंडिगो डेरिवेटिव में ट्रेड में बिठाया और 15 हजार शून्य हो गए।

आप अगर बाजार में आने का सोच रहे हैं तो अवश्य आइये क्योंकि यह निवेश के लिए वास्तव में एक बेहतर प्लेटफार्म है। लेकिन उन बड़े ख्वाब के साथ न आये की चंद दिन के मूव आपको हजार से लखपति और लाख से करोड़पति बना देगा।

इसे समझें कि यदि सालाना भी आपने अपने कैपिटल पर 25-30 फीसदी का रिटर्न्स बना लिया तो यह अन्य किसी निवेश प्लेटफार्म से बेहतर रिटर्न्स है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments