मारवाड़ी लोग व्यापार में हमेशा सफल क्यों होते हैं? इस सफलता का राज क्या है?

 मित्र,

किसी भी व्यवसाय में सफलता के लिए निम्नांकित कुछ पॉइंट की आवश्यकता होता है।

1)व्यावसायिक समझ

2)वित्तीय प्रबंधन

3)जोखिम उठाने की क्षमता

4)मेहनत और व्यापार को लेकर समर्पण

5)परिवारिक सपोर्ट

6) कस्टमर के साथ सम्बन्ध बनाये रखने के लिए लचीला स्वभाव।

और आप यकीन नहीं करेंगे ये सभी एक मारवाड़ी के अंदर कूट कूट कर भरा होता है।

जन्म से तो वो भी हमारे और आपकी तरह ही होते हैं लेकिन उन्हें बचपन से ही उन्हें व्यापार ही सिखाया जाता है।

मारवाड़ी के व्यापारिक समझ को आप इस कथन से समझ सकते हैं।

एक बार एक मारवाड़ी व्यक्ति को अपने होटल पर काम करने वाले एक व्यक्ति की तलाश था तो उसने अपने दोस्त से कहा कि यदि कोई हो तो बताना।

उसके दोस्त ने पूछा कि कैसे व्यक्ति चाहिए?

मारवाड़ी ने कहा की ऐसा व्यक्ति जिसे डाईविटीज हो।

संक्षिप्त में आप मारवाड़ी के सफलता के राज के बारे में इतना कह सकते हैं एक मारवाड़ी इसलिए सफल है क्योंकि उसने पूरा का पूरा दिमाग 1 रुपये को 2 रुपये करने में लगाए होते हैं । और उन्हें बचपन से ही यही सिखाया जाता है कि अगर आपके पास 100 रुपये है तो उसे 200 कैसे करें और 200 करने के बाद 50 रुपये कैसे खर्च करने हैं और बाकी के 50 से फिर 100 कैसे करना है।

वो कंपाउंडिंग की ताकत बेहतर समझते हैं।

कुल मिलाकर बाकी व्यापारी का ध्यान पूरी मछली पर तो सफल व्यापारी का ध्यान सिर्फ मछली की आंख(जो उसका निशाना है) पर रहता है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments