एक लाभदायक इंट्राडे व्यापार बनाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

 आप जितने उलझनों में उलझते जाएंगे चीजे उतना tuff होते जाएगा। इसलिए अगर आप इंट्राडे ट्रेडिंग को लाभदायक बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने दायरे को सीमित करें।

जैसे:

1) रोजाना नए स्टॉक पर भटकने की जगह कुछ ही स्टॉक को ही रोजाना ट्रैक करें।

2) रोजाना नई रणनीति के उपयोग या रोजाना नई रणनीति ढूंढने की जगह एक ही रणनीति को रोजाना फॉलो करें।

ये दो चीजें किसी भी व्यापार को लाभदायक बनाने के लिए सबसे अधिक जरूरी है।

मैंने यहां ट्रेडर को दिन प्रति दिन नए नए स्टॉक को परखने पर समय बिताते देखा है। यहां एक रणनीति दो दिन काम न किया तो तीसरे दिन से नए रणनीति की तलाश में भटकते देखा है।

लेकिन इन सबके बीच यह समझना आवश्यक है कि लगभग सभी स्टॉक दैनिक रूप में 1-2-3 फीसदी का औसत मूव दिखाते ही हैं। किसी मे भी अगर सही ट्रेंड का आपने चयन कर लिया तो प्रॉफिट कमा सकते हैं।

अब अगर आपके दिमाग मे रोजाना अपर सर्किट जैसे स्टॉक को ही लपकने जैसा भावनाएं उमर रहा है तो फिर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

स्टॉक की बात तो हो गया अब बात है कि रणनीति कौन सा बेहतर है।

बाजार में रणनीति के पीछे दौड़ना भागना बन्द कर दें क्योंकि बाजार में सिर्फ 4 चीजें पॉपुलर है और बड़े से बड़े ट्रेडर भी उसी का इस्तेमाल करते हैं।

1)रेजिस्टेंस-सपोर्ट

2)कैंडल पैटर्न

3) खबरों द्वारा बने सेंटीमेंट्स

4)इंडिकेटर

जिसमें इंडिकेटर का इस्तेमाल सिर्फ रिटेल के पोजीशन को समझने के लिए किया जाता है। और इसी चार चीज को यदि आप चार लोगों से समझोगे तो चौदह तरीके से समझाया जाता है।

जैसा कि मैंने कहा कि ऊपर के ही चार चीजो को तोड़मरोड़ के कई रणनीति बाजार में बना है तो आप उन 4 में से ही किसी एक पर खुद को स्ट्रिक्ट कर लें।

बस इतना काफी है आपके लाभदायक इंट्राडे व्यापार के लिए।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments