सभी व्यापार छोड़कर केवल बैंक निफ़्टी के विकल्प में इंट्राडे व्यापार करना कैसा रहेगा?

 मैं खुद सारे ट्रेडिंग विकल्प को छोड़कर सिर्फ निफ़्टी में ही ट्रेड करता हूँ और इसका अनुभव भी बेहतर रहा है।

ऐसा करने के कुछ फायदे निम्नांकित है जो मैंने महसूस किया है।

1)आपका दिमाग बहुत सारी जगहों से हटकर एक जगह पर लगना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से आप पहले के तुलना में बेहतर निर्णय लेने में समर्थ होंगे।

बहुत सारे अलग-अलग चार्ट पर एक साथ समय देने से कैंडल नॉइज़ एक ट्रेडर को बहुत हद तक प्रभावित कर देता है।

2) जब आप ऐसा करने लग जाएंगे तो बैंकनिफ्टी के चार्ट पर उपलब्ध सभी मेजर लेवल आपको माइंड में रहने लगेगा। जिससे तीव्रता में निर्णय लेना आपके लिए सरल प्रतीत होगा।

3)जब हम किसी एक चार्ट पर स्ट्रिक्ट होते हैं तो उससे जुड़ी सेंटिमेंटल फैक्टर को भी विश्लेषित करने का अच्छा समय मिल जाता है। जोकि एक पॉजिटिव पॉइंट है।

वहीं आप बहुत सारे अलग अलग स्टॉक के खबरों को इकठा कर पाने में शत फीसद असफल हो जाते होंगे क्योंकि यह किसी भी इंडिविजुअल ट्रेडर के लिए सम्भव नहीं है।

जो विचार आपको आज आये हैं। इस विचार को मैं कब से अपने पोस्ट के माध्यम से आप सबके साथ रखते ही आ रहा हूँ कि अगर कमाना है तो आपको अपने दायरे को सीमित करना होगा। पूरे समुद्र से मछली बटोरने निकलेंगे तो सम्भव है कि किसी बड़ी मछली का शिकार हो जाएं। लेकिन जब अपना दायरा सीमित कर लेंगे तो उस सीमित दायरे में हो रहे परिवर्तन किसी अनहोनी की सूचना आपको समय से मिल जाएगा और उस सीमित जगह के बेहतर अनुभव आपको उस विपरीत परिस्थिति से भी निकलने में मदद करेगा।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments