मैं अपने ट्रेड सेटअप का जिक्र कई बार कर चुका हूं। मैं एक डेटा आधारित ट्रेडर हूँ और डेटा विश्लेषण ही मेरे लिए सबसे अच्छा इंडिकेटर है।
जैसे:
आप देख सकते हैं कि मैं रोजाना बाजार से जुड़े ट्रेंड बाजार शुरू होने से पहले आप सभी के साथ भी रखता हूँ और इसकी गुणवत्ता आपने भी देखा ही होगा।
यहां आप मेरा ट्रेड सेटअप देख सकते हैं।
1)रोजाना एक दिन पहले डेटा prepare करना और उसके अनुसार बाजार के ट्रेंड को समझना।
जैसे:
आप देख सकते हैं कि हम रोजाना बाजार शुरू होने से पहले ट्रेंड के ऊपर ही अपनी राय साझा करते हैं।
2)चलते बाजार के दौरान रेजिस्टेंस/सपोर्ट या अन्य टेक्निकल पहलुओं पर ध्यान देना और तय ट्रेंड के दिशा में ट्रेड का इन्तेजार करना।
3)इन सबके बिच ऑप्शन चैन को मॉनिटर करते हुए बढ़ते घटते कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर मजबूती या कमजोरी निर्धारित करना।
मेरे ऑप्शन अनालीसिस का यह सिंपल सा रूटीन है। रही बात गुणवत्ता की तो इसके आधार पर रखे व्यू की गुणवत्ता आप सभी ने देखा भी होगा।
मैं हमेशा से एक चीज कहता हूं कि यह सेटअप वगैरह सिर्फ अनुभव है। आप इसकी तलाश में जितना दूर भटकेंगे यह आपसे उतना ही दूर भागेगा क्योंकि आप किसी की रणनीति कॉपी कर सकते हैं उसकी माइंडसेट नहीं।
ऐसे में सबसे बेहतर ऑप्शन है कि आप जितना जानते हैं उसी पर स्ट्रीक्ट होकर कुछ दिन बाजार को टेस्ट कर लें और जितनी जानकारी है उसी को रूटीन में ले आएं।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments