बस एक छवि काफी है आपके प्रश्न के उत्तर के लिए। आपको इस मौत के कुंए में आज के आज कुछ इस अंदाज में गाड़ी चलाना है।
बस दिल पर हाथ रखकर उत्तर दीजिएगा। आपके मन मे क्या सब आया मेरी ऊपर की बातों को सुनकर। सम्भव है कि किसी भी व्यक्ति के मन मर दो ही ख्याल आएगा।
1)अभी तक कभी इसका प्रैक्टिस किया नहीं है तो अगर सीधे चलाने जाएंगे दो ही चीज सम्भव है या तो धरती के भगवान यानी डॉक्टर या फिर परमतत्व में से किसी एक का तो दर्शन पक्का है।
2)यदि कुछ दिन प्रैक्टिस का टाइम दे दिया जाय तो क्यों न कर पाएंगे। कोई न कोई तो ऐसा करता ही है और वह सिर्फ प्रैक्टिस के बल पर ऐसा कर पाता है।
सही है?
अब आते हैं आपके मूल प्रश्न पर जिसमें आप जानना चाहते हैं कि शेयर बाजार में जो पैसे लगाते हैं वो हर क्यों जाते हैं?
इसका उत्तर है की इस बाजार में 90 फीसदी से अधिक नए निवेशक/ट्रेडर यहां तक कि पुराने निवेशक/ट्रेडर भी बिना रत्ती भर जानकारी और बिना किसी प्रैक्टिस के ट्रेड कड़ते हैं। वो भी ऐसे सेगेमेंट में जिसको लेकर साफ तौर पर स्प्ष्ट है कि यह जीरो सम प्लेटफार्म है। अर्थात एक कमाएगा तो दूसरा गंवाएगा। सही पकड़े हैं -मैं ऑप्शन की ही बात कर रहा हूँ।
उदाहरण मेरे पास एक नहीं बल्कि कम से कम 10 हजार से ऊपर है। सबका स्क्रीनशॉट लगाने लग जाऊं तो उत्तर 10-12 किलोमीटर जितना लम्बा तो हो ही जायेगा। एकाध उदाहरण के नमूने इस प्रकार है।
1)
मित्र को एक्सपायरी तक कि जानकारी नहीं है। फिर भी बड़ी क्वांटिटी के साथ ऑप्शन ट्रेड ही कड़ेंगे। क्योंकि मित्र,यार,दोस्त सबने कहा कि बाबू अगर बड़े पैसे कमाने हैं तो ऑप्शन में ही बनेगा।
2)
मित्र को डेल्टा और decay की समझ तक नहीं लेकिन ऑप्शन में ट्रेड वो भी होल्डिंग।
किसी भी काम मे सफलता की बात हम तब कड़ते हैं जब उसे हमने अच्छे से जाना है और परखा है।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments