शेयर बाज़ार में मंदडियो का व्यापार करने का क्या तरीका होता है ?

 बाजार का सिस्टम हमें Bi-डायरेक्शनल ट्रेड की सुविधा प्रदान करता है। जिसमें बढ़ते बाजार में खरीदारी करके कमाया जा सकता है तो गिरते बाजार में बिकवाली करके।

गिरते बाजार में ही ट्रेड करने वाले ट्रेडर ही मंदरिये कहलाते हैं।

ऐसे प्लेयर का मानना है कि गिरते बाजार, बढ़ते की तुलना में अधिक प्रॉफिट देने में सक्षम होता है। क्योंकि ऐसे प्लेयर मानते हैं गिरावट के क्रम में लोग अधिक घबराते हैं और जिसकी वजह से बाजार पैनिक सेल का शिकार हो जाता है और इसकी वजह से जहां 1 फीसदी के रिटर्न्स की ज़म्मिद हो तो बाजार 3-4 का भी रिटर्न्स दिखा जाता है।

इनके व्यापार करने का तरीका सिम्पल है। ये अपने ट्रेड के लिए मुख्यतः दो सेटअप का उपयोग करते हैं।

1)सपोर्ट ब्रेकडाउन:

जोकि एक sign है कि कल तक जहां खरीदार को शेयर सस्ता महसूस हो रहा था और वो खरीदारी कर रहे थे वो ब्रेकडाउन के बाद अब वही जोन उनके लिए भी महंगा हो गया है।

जैसे आप दी गयी छवि में देख सकते हैं।

2)रेजिस्टेंस रेवेर्सल:

रेजिस्टेंस जोन से भी रेवेरसल के साथ ऐसे मंदरिये अपना व्यवसाय initiate करते हैं।

जैसे कि आप दी गयी छवि में देख सकते हैं।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments