क्या इंट्राडे ट्रेडिंग करने से पैसा बनता है?

 उत्तर पर तो चलेंगे ही लेकिन उससे पहले एक छोटा सा कहानी सुनाते हैं।शायद आपने सुना भी हो।

एक आदमी एक बच्चे को रोजाना सौ रुपये का नोट दिखाता और साथ मे 10 रुपये का भी नोट दिखाता था।

और उससे पूछता है कि दोनों में से कौन सा बड़ा है ?

वो बच्चा 10 का नोट पकड़ता और कहता कि ये बड़ा है।

वह आदमी उसे 10 का नोट दे देता। और सभी को कहता कि देखो इस बच्चा को ये तक न पता 10 का नोट बड़ा है या 100 का।

उस बच्चे के एक हितैषी ने यह बात सुना तो वह उस बच्चे को 100 का नोट दिखाया और समझाया कि बेटा 100 का नोट बड़ा होता है।

उस बच्चे ने कहा कि अंकल मुझे पता है कि 100 का नोट बड़ा और 10 का छोटा।

तो फिर उस हितेषी ने उससे पूछा कि फिर तुम 10 वाले को बड़ा क्यों बताते हो तो उसने कहा कि जिस दिन 100 वाले को बड़ा बता देंगे वो पैसे देना बंद कर देंगे।

एक रिटेल ट्रेडर के लिए बाजार का भी ऐसा ही है। आपको पता होना चाहिए कि आप अपने निवेश और अनुभव के अनुसार कितना कमाने का अधिकार रखते हैं। यदि उससे अधिक की अभिलाषा को टारगेट करेंगे तो बाजार आपको मुनाफा देना बंद कर देगा।

सरल शब्द में यदि वास्तविक रिटर्न्स को टारगेट करेंगे तो यह मुमकिन है।

उदाहरण के लिए आप निम्न छवि को देखें। यह एक नए प्लेयर का ही है। जिन्होंने वर्तमान में ही चीजो को सीखा है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments