मैं खुद लंबे रास्तों को फॉलो करते हुए यहां तक आया हूँ और मेरा विश्वास भी उन्हीं लंबे रास्तों पर ही है। अगर आप मेरे बताए रास्ते को फॉलो कर सके तो यह मेरा विश्वास है कि इस बाजार में फिर आपको कभी पीछे नहीं मुड़ना पड़ेगा। बाकी शॉर्टकट रास्ते मेरे लिए फ्रुटफुल नहीं रहे तो उनपर अमल करना न करना आपके निजी विचार।
चलिये प्रश्न के ऊपर आते हैं। आपका प्रश्न है कि शेयर बाजार कैसे सीखें और निवेश करें?
वैसे तो शेयर बाज़ार ट्रेडिंग अपने आप में बहुत बड़ा विषय है परन्तु एक पुरानी लोकोक्ति है कि “करत करत अभ्यास ते जडमति होत सुजान “ अर्थात निरंतर प्रयास तथा अभ्यास करने से कठिन से कठिन चीज भी आसान हो जाता है। ऐसे ही Trading को समझना और करना भी मुश्किल नहीं है। यह मैं एक एक्टिव ट्रेडिंग करते हुए कह सकता हूँ। यदि आप ट्रेडिंग की दुनियां में नए है तो निम्न चरणों का अनुसरण करने के बाद ही ट्रेडिंग की शुरुआत करें ताकि आपको अधिक से अधिक लाभ तथा कम से कम हानि हो ।
बहुत छोटी क्वांटिटी से ट्रेडिंग की प्रेक्टिस करें:
यदि आप सीखना चाहते हैं तो हमेशा कहता हूं कि थ्योरी तो बाजार में भरी पड़ी है लेकिन यहाँ कमाने के लिए प्रैक्टिकल अनुभव का सबसे पहला स्थान है। ऐसे में यदि आप इंट्राडे सीखना चाहते हैं तो सबसे पहले बहुत ही छोटे क्वांटिटी में ट्रेड शुरू करें। बहुत छोटी क्वांटिटी का फायदा यह है कि यह आपको बड़ी नुकसान में नहीं ले जाएगा और बाजार को समझने में मदद करेगा।
फर्क नहीं पड़ता है कि खरीदे शेयर पर नुकसान हुआ या प्रॉफिट क्योंकि क्वांटिटी कम है तो नुकसान भी ज्यादे फर्क न डालेगा। लेकिन हां भले ही कुछ समझ मे न आये लेकिन ट्रेड लेने के बाद से खत्म होने तक चार्ट को अवश्य देखते रहे। यह देखना अलग ही किक और कॉन्फिडेंस देता है।
इसके अलावा:
1) ट्रेडिंग से सम्बंधित बुक
सर्व प्रथम आपको यह निर्णय लेना है कि आप किस प्रकार की Trading करना चाहते है | आप जिस प्रकार की भी ट्रेडिंग करना चाहते है उससे सम्बंधित बुक का अवलोकन कर आप ट्रेडिंग के गुर सीख सकते है | आज कल ऑनलाइन बाज़ार में कई प्रकार की बुक उपलब्ध है जिन्हें आप खरीद सकते है | तथा ट्रेडिंग के हुनर को सीख सकते है | ऐसे में हमेशा कहता हूं कि एक नए प्लेयर के लिए zerodha वर्सिटी का बुक बेहतर है। आप इसे zerodha के वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में पढ़ सकते हैं।
2)ट्रेडिंग कोर्स(Trading Course)
कई लोग Trading के कोर्स को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन क्लास के माध्यम से सिखाते है | जो व्यक्ति टेक्नोलॉजी का उपयोग कर लेते है वे ऑनलाइन तथा जो व्यक्ति टेक्नोलॉजी का सहारा नहीं लेना चाहते है उनके लिए बहुत सारी कोचिंग संस्थान है जो ट्रेडिंग सम्बन्धी ऑफलाइन क्लास कराती है | आप इनका सहारा लेकर Trading के हुनर सीख सकते है |
यदि आप ऑनलाइन सीखना चाहें तो मेरे साथ भी सीख सकते हैं। मेरे बैच भी शाम के समय रहता है।
ट्रेडिंग यू ट्यूब चैनल:
आज के समय में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए यूट्यूब बहुत अच्छा विकल्प है | यू-ट्यूब पर बहुत सारे लोग अपना यू ट्यूब चैनल बनाकर ट्रेडिंग के बारीकियो को समझाते है तथा ट्रेडिंग सिखाते है | आप चाहे तो उनका सहारा लेकर ट्रेडिंग सीख सकते है |
टेक्नीकल एनालिसिस का अध्ययन करना:
किसी भी शेयर में निवेश/ट्रेडिंग करने से पहले उस शेयर के चार्ट का टेक्नीकल एनालिसिस करना अति आवश्यक है | यह हमें बताता है कि किसी शेयर को कब खरीदना तथा बेचना हमारे लिए फायदेमंद रहेगा | शेयर बाज़ार के Trading क्षेत्र में कार्य करने वाले ट्रेडर की सबसे बड़ी कठिनाई ये है कि उन्हें ये नहीं पता होता है कि कोई शेयर कब ऊपर जायेगा तथा कब निचे आयेगा | इसके लिए टेक्निकल अनलीसिस का अध्यन बहुत मदद करता है।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments