स्टॉक मार्केट में किस तरह के शेयर आंख बंद कर के खरीदे जा सकते हैं?

 वास्तविकता रखूं या फिर वही जो बाजार में चलते रहता है। चलिये जो बाजार में चलते रहता है वो तो आपको मिल ही जायेगा अतः वास्तविकता ही रखते हैं।

"स्टॉक मार्केट में किसी भी तरह के शेयर को आंख बंद करके खरीदा नहीं जा सकता है।"

आपने सही पढ़ा। आंख बंद करके खरीदने से आपका अभिप्राय sure शॉट पोजिशन से है और बाजार में sure शॉट जैसी कोई चीज नहीं है।

उदाहरण के लिए आपको ज्यादे दूर नहीं जाना पड़ेगा।

टाटा मोटर:

नाम मे ही टाटा लगा है तो ब्रांड कि बात करना नाइंसाफी हो जाएगा। आज से कुछ दिन पहले अक्टूबर 2024 में 1200 के भाव के नजदीक ट्रेड कर रहा था

और अभी फरवरी 2025 में इसका प्राइस 652 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। प्रतिशत में देखें तो करीब 47 फीसदी की गिरावट।

आप कहेंगे शेयर का फंडामेंटल तगड़ा है और शेयर सस्ता मिल रहा है तो उठा लेना चाहिए।

संभव है आप सही हैं क्योंकि ऐसा कहा जा सकता है कि बाजार के रिसेशन में तगड़े फंडामेंटल वाले स्टॉक भी औंधे मुंह गिरे हैं तो टाटा भला क्यों बचा रहता है।

लेकिन उसका क्या जो आंख बंद करके 1200 के भाव पर इसे खरीद लिया होगा। अभी लगभग 50 फीसदी के गिरावट ने उसके पोर्टफोलियो की कमर तोड़ दिया होगा।

सही है?

यही तो मैं भी कहना चाह रहा हूँ कि शेयर भले ही अच्छे फंडामेंटल वाले हो या फिर सेक्टर लीडर हो या फिर पूरे बाजार में ही दबदबा क्यों न हों.. हम कब खरीदने जा रहे हैं..इसके लिए आंखें खुली होना जरूरी है।

क्योंकि बन्द आंखें आपको ऐसे स्टॉक में भी बिठा देगा जो वर्तमान में 1200 का हो और कुछ महीने बाद यह 600 पर मिलने लग जाय।

समझ रहे हैं न आप..क्या कहना चाह रहा हूँ।

बाकियों का तो पता नहीं लेकिन आप ऐसे समझदार हैं।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments