कुल मिलाकर इनडाइरेक्ट वे में आपके प्रश्न को ऐसे लें तो दिक्कत न होना चहिए की पहले मैं राजनेता था तो कोई विकास नहीं किया। अब सत्ता हाथ से चला गया है तो कैसे विकास करूँ।
सोचने वाली बात है कि 23 हजार से आप 3 हजार रुपये न कमा सके और अब 3 हजार से 23 हजार को पाना चाहते हैं।
बेहतर है कि बचे पैसे का भी सदुपयोग कर लें। ये ट्रेडिंग व्रेडिंग में कहाँ उलझे पड़े हैं।
नहीं तो जुआ खेलने की आदत है ही (क्योंकि एकही दिन में कैपिटल का 90 फीसदी से ऊपर डुबो लेना तो जुआ ही है) तो बचे पैसे से एक और जुआ खेल लीजिये।
हां वो जुआ की भाषा मे क्या कहते हैं।
"आये सनम या जाए सनम"
दूर के कॉल या पुट का OTM कॉन्ट्रैक्ट खरीद लीजिये। किस्मत साथ दिया तो 3 के 30 हो जाएंगे नहीं तो सुकून तो मिलेगा ही की चलो अच्छा है अब "न रहा बांस, न बजेगा बांसुरी"।
बातें कड़वी अवश्य है लेकिन सही है।
धन्यवाद
0 Comments