सामान्यतः मैं इंट्राडे ट्रेडिंग लिए तीन रणनीति को फॉलो करता हूँ। इस पोस्ट में इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए उसी दिन स्टॉक कैसे सेलेक्ट करते हैं , का जिक्र करता करता हूँ। यदि आपलोग अपना इंटरस्ट दिखाते हैं तो अगले पोस्ट में मैं उन रणनीतियों को जरूर आपलोगों के साथ साझा करूंगा।
साधारण स्टेप्स को फॉलो करें।
1) nse india वेबसाइट को ओपन करें।
2)pre-open मार्केट पर क्लिक करें।
(यहां आपको pre-ओपन मार्केट से जुड़े हुए डेटा मिल जाएंगे।)
3)अब देखें की मार्केट कितने % के गैप-अप/गैप-डाउन के साथ ओपन हो रहा है।
a)यदि मार्केट ओपन% गैप-डाउन है तो 5-6 डिक्लाइन स्टॉक्स को चुने, जो बाजार के ओपन% के बराबर या आसपास ओपन हो रहा हो।
b)यदि मार्केट ओपन% गैप-अप है तो 5-6 एडवांस स्टॉक्स को चुने, जो बाजार के ओपन% के बराबर या आसपास ओपन हो रहा हो।
जैसे आप देख सकते हैं कि आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार 0.34% gap-up ओपन हुआ था। इसलिए मैंने Advances स्टॉक्स का चयन किया है।
4) इसी प्रकार आप रोजाना के 5-6 अच्छे स्टॉक्स का चयन कर सकते हैं।
अब उन स्टॉक्स में ट्रेड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
1)सभी स्टॉक्स को 30 मिनट टाइम फ्रेम के साथ चार्ट पर ओपन करें।
2)30 मिनट में बनने वाले कैंडल के हाई और low पॉइंट पर हॉरिजॉन्टल लाइन खीचें।
3)अब अगले 30 मिनट इन्तेजार करें और देखें कि स्टॉक्स किस साइड हॉरिजॉन्टल लाइन पर ब्रेक कर रहा है।
4)fake ब्रेकआउट से बचने के लिए ध्यान रखें कि ब्रेक हमेशा कैंडल के बॉडी से होना चाहिए। यदि हाई को ब्रेक करे तो हरी कैंडल की बॉडी से और यदि low को ब्रेक करे तो लाल कैंडल की बॉडी से।
5)यदि कैंडल के बॉडी से ब्रेक न मिलें तो उस स्टॉक्स में ट्रेड नहीं लें।
यदि आप इन स्टेप्स को ईमानदारी से फॉलो करें तो 70% से अधिक कि गुणवत्ता आपको आसानी से मिल जाएगा। मैं मानता हूं कि बाजार में मुनाफे में रहने के लिए 70% गुणवत्ता भी काफी है।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments