क्या वास्तव में स्टॉक मार्केट में ₹300000 लगाकर प्रति माह ₹10000 से ज्यादा कमाया जा सकता है?

 3 लाख पर मासिक 10 हजार अर्थात 3.5 फिसिद। अगर मैं कहुँ सम्भव है तो कई लोग गणना करने लग जाते हैं 3.5 महीने का तो 42 फीसदी रिटर्न्स।

लेकिन अगर मैं कह दूं कि महीने के 2 फीसदी सम्भव है क्या तो काफी लोग हामी भर देंगे।

हालांकि मैं ऐसे किसी लॉजिक से सन्तुष्ट नहीं होता हूँ। क्योंकि मेरा मानना है कि बाजार में इससे अधिक भी कमाया जा सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर हमारे पास 3 लाख रुपये है तो इक्विटी कैश में भी हम 15 लाख तक के खरीदारी बिक़बाली कर सकता हुँ और अगर 15 लाख से व्यापार कर रहे हैं तो सुरक्षित अपना लक्ष्य 1 फीसदी का भी रखूं तो यह मासिक 15 हजार रुपये होता है।

और उपयोग किये कैपिटल का 1 फिसिद मासिक निकालना मुश्किल नहीं है। सही है।। ख़ैर इसके ऊपर फिर कभी।

आपका प्रश्न है कि क्या 3 लाख के निवेश पर मासिक 10000 रुपये कमाया जा सकता है तो इसका सिम्पल सा उत्तर है हां ..कमाया जा सकता है।

और यह इतना कठिन लक्ष्य नही है। ऐसे यदि आप मुझे फॉलो करते हैं तो बेहतर जानते होंगे कि मुझे पोस्ट में प्रॉफिट स्क्रीनशॉट लगाने की आदत नही है। लेकिन उत्तर के लिए यहां जरूरी हो जाता है।

सिमिलर एकाउंट साइज से किया गया ट्रेड है। आप इसे देख सकते हैं।

अब बात आता है कि कैसे?

इसके लिए आप निम्नांकित कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। उपयोग से पहले बैकटेस्ट अवश्य करें।

मैं स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से 500 रु प्रतिदिन कैसे कमा सकता हूँ?

कुछ होमवर्क रोजाना करें।

1)एक दिन पहले ही रात के समय मे अलग-अलग कम से कम 4 ऐसे स्टॉक निकालें जिसमें एक अच्छा अपट्रेंड या फिर डाउन ट्रेंड आखिरी कैंडल के पास से निकल रहा हो। यह आपको डे टाइम फ्रेम पर करना है।

जैसे:

आप निम्नांकित चार्ट में देख सकते हैं।

2)अगले दिन यदि आपने downtrend वाले स्टॉक निकालें हैं तो उसमें breakout का या फिर अगर अपट्रेंड वाले स्टॉक निकालें हैं तो breakdown का इन्तेजार कड़ें। यह आपको 5 मिनट के timeframe पर करना है।

3)ब्रेकआउट/ब्रेकडाउन के साथ सीधे एंट्री बनाने से बचे। जब स्टॉक ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन दे रहा हो तो कम से कम 10 मिनट यानी 5 minute के दो कैंडल का इन्तेजार कड़ें।

1)ब्रेकआउट के समय यदि निम्नांकित तरह के कैंडल बने तो खरीदारी के लिए जाएं।

2)यदि कैंडल इस तरह का बना तो उस स्टॉक को उस वक्त न खरीदें। और पॉइंट 1 जैसा कैंडल बनने का इन्तेजार कड़ें।

3)ब्रेकडाउन के समय यदि निम्नांकित तरह के कैंडल बने तो बिक़बाली के लिए जाएं।

4)यदि कैंडल इस तरह का बना तो उस स्टॉक को उस वक्त न सेल कड़ें। और पॉइंट 3 जैसा कैंडल बनने का इन्तेजार कड़ें।

इन सबके बीच ध्यान रखें कि भले ही आप बाजार में 3 लाख के निवेश के साथ हैं लेकिन फिर भी एक समय मे मैक्सिमम 1.50 हजार की खरीदारी/बिकवाली करें। एक ट्रेड क्लियर होने के बाद दूसरे के लिए जाएं।

यदि चुने सभी चारों स्टॉक में एक समय ही ब्रेकआउट दे तो सभी मे केवल 75k-75k लगाएं।

सभी मे स्टॉप लॉस ब्रेकआउट कैंडल के low के नीचे या फिर ब्रेकडाउन कैंडल के ऊपर लगाएं।

आपके लक्ष्य के लिए बस इतना ही काफी है। अब अनुशासन तो आपको ही मेंटेन करना होगा।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments