ये तो आपके गंवाने के टैलेंट पर निर्भर करता है। आप गंवाने में जितने अधिक टैलेंटेड होंगे उतनी जल्दी पैसा गंवाएंगे और जितना कम टैलेंट होगा उतना अधिक समय लग सकता है।
हाँ अब आपका प्रश्न होगा कि अपने अंदर इस गंवाने के टैलेंट को कैसे समझें।
चिंता न करें जैसे दूध की क्वालिटी मापने के लिए लैक्टोमीटर का उपयोग किया जाता है या फिर जैसे पानी की सुद्धता को मापने के लिए TDS मीटर आता है वैसे ही इस नुकसान के टैलेंट को मापने के लिए भी मीटर आता है। उस मीटर का नाम है- "लालचीयो मीटर"।
नाम सही पढ़ा आपने।
हालांकि इस मीटर का उपयोग करने के लिए आपको आंखे बंद करके एक हाथ दिल पर रखना होगा और मन से एक सवाल पूछना होगा कि आप कितनी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं।
इस मीटर से आये रिपोर्ट को कुछ इस तरह से पढ़ें।
1)अगर उत्तर मिला कि तुरत अमीर बन जाएं तो आपके अंदर पैसा खोने का टैलेंट कूट कूट कर भरा हुआ है और आप आने के सप्ताह भर के अंदर बाजार से बाहर हो जाएंगे।
2)अगर उत्तर मिला कि छह महीने साल भर में कम से कम डबल हो जाये तो आपके अंदर टैलेंट थोड़ा कम है और आप बाजार में महीने- दो महीने टिके रह सकते हैं।
3)लेकिन यदि उत्तर आता है कि निवेश के अनुसार रिटर्न्स मिल जाए वही काफी है। तो अफसोस खोने का टैलेंट नहीं है और आप बाजार में टीके रह जाएंगे।
हालांकि मापा खुद से जा सकता है।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments