शेयर बाजार से संबंधित शॉर्ट कवरिंग क्या होता है?

 इस बाजार में दो टेक्निकल शब्द, शार्ट कवरिंग और लांग unwinding अक्सर सुनने को मिलता है।

शार्ट कवरिंग, जैसा कि नाम ही स्प्ष्ट है कि शार्ट को कवर करना है।

यदि आप बाजार में हैं तो शार्ट और लांग शब्द से अच्छे से वाकिफ होंगे। बाजार में शार्ट का इस्तेमाल गिर रहे बाजार के लिए किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर लांग का इस्तेमाल बढ़ रहे बाजार की ओर।

ऐसे में यदि शार्ट कवरिंग को समझें तो हम ऐसा कह सकते हैं कि गिरावट के दिशा में बने पोजीशन से बाहर निकलना शार्ट कवरिंग कहलाता है।

जैसा कि आप नीचे दिए छवि में देख सकते हैं।

अब हम बात कर लेते हैं दूसरे शब्द के ऊपर।

लांग unwinding:

जब बाजार शुरुआती समय मे बढ़त दिखा रहा हो और एकदम से पलट के नीचे आ जाये तो यह मूवमेंट लांग unwinding कहलाता है।

अर्थात बाजार में बने लांग पोजीशन को एग्जिट करके नए शार्ट पोजीशन बने है।

उम्मीद है जानकारी आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments