मैं मान रहा हूँ कि आपने ट्रेडिंग अच्छे से सीख लिया है और उसी अनुसार उत्तर देते हैं।
बाजार में आप कितना कमा सकते हैं जानने के लिए दो चीजें जानना आवश्यक हो जाता है।
1)आप कितना पैसा लगा रहे हैं?
2)आप रिस्क: रिवॉर्ड रेश्यो कितना रखते हैं।
ये दोनों ही चीजें बहुत हद तक निर्धारित करता है कि आप कितना कमा सकते हैं।
एक वास्तविकता रखता हूँ ।मुझे इस बाजार में एक अच्छा खासा समय हो गया है और निःसंदेह बाजार अब मेरे लिए लाभदायक है।
इस अनुभव के बाद भी मैं अपने कैपिटल पर 20-25 फीसदी मासिक टारगेट रखता हूँ।
जिसमें साल के 5-6 महीने अपने इस लक्ष्य तक पहुँच जाता हूँ तो 1 से 2 महीने ऐसे भी होते हैं जिसमें अपने लक्ष्य से बहुत अधिक रिटर्न्स भी बन जाता है। कुछ महीने ऐसे भी रहता है जिसमें breakeven जोन अर्थात नो प्रॉफिट नो लॉस पर खड़े होते हैं तो 1-2 महीने ऐसे भी होते हैं जहां नुकसान के साथ बन्द करना पड़ता है।
लेकिन इन सबमें यदि सलाना गणना देखें तो अपने लक्ष्य के आसपास खड़ा पाते हैं।
जैसे कि मैंने शुरू में ही कहा कि इसका उत्तर दो चीजो पर निर्भर करता है।
1) हम कितना रुपये लगा रहे हैं क्योंकि अगर मैं कहुँ की आप दैनिक 2-3 हजार का लक्ष्य रख सकते हैं और पता चला कि आपका कैपिटल ही 10 हजार है तो यह पूर्णतया गलत होगा।
2)हम कितने प्रॉफिट और कितने जोखिम के लिए जाते हैं। यह भी बेहद महत्वपूर्ण है।
सीखने के बाद भी अगर हम 1:1 रिस्क रिवॉर्ड पर ट्रेड निकाल पा रहे हैं तो यह हमें कभी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँचा सकता है। इस रिस्क रिवॉर्ड के साथ आप breakeven जोन में ही भटकते रहेंगे।
वहीं यदि 1:0.5 जैसा रिस्क रिवॉर्ड रखते हैं तो यकीन मानिए कितने भी सीखने के बाद आपको जेब से ही भरपाई करना पड़ेगा।
वहीं यदि आपका रिस्क रिवॉर्ड 1:2 का है तो आप बेहतर कमा सकते हैं।
इसलिये मेरे बताने से बेहतर है कि आप पहले सीखिए। ऐसे प्रश्न का उत्तर आप खुद से ही खुद को बेहतर देने लग जाएंगे। किसी भी इंस्टीट्यूट से सीखेंगे तो ये ऐसी चीज है जो 8-10-12 हजार रुपये में किसी भी इंस्टीटूट से सीखने को मिल जाएगा।
हाँ यदि सीखना चाहते हैं तो ऐसे इंस्टीटूट से बचें जो लाखों रुपये सिखाने के रूप में लेते हों क्योंकि बाजार में ऐसा कुछ रॉकेट साइंस नहीं है कि इसके लिए लाखों का फी भरा जाय। या फिर ऐसे ट्रेनिंग सेमिनार से भी बचना चाहिए जो आपको 1-2 वेबिनार में सिखाने का दावा करते हों।
यदि टेक्निकल अनालीसिस सीखना चाहते हैं तो आप मेरे साथ भी सीख सकते हैं। बाकी फंडामेंटल इत्यादि का क्लास मैं नहीं लेता हूँ।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments