पसंदीदा स्टॉक आपका है तो आप ही बेहतर जानते होंगे कि आपने इसे पसंद क्यों किया था। जिन भी कारणों की वजह से आपने उसे पसंदीदा के लिस्ट में शामिल किया था उसे विश्लेषित करें।
अमूनन किसी स्टॉक के गिरावट के दो कारण होते हैं।
1)बाजार गिर रहा था और अपना स्टॉक भी उसी पैनिक का शिकार हो गया।
2)स्टॉक के फंडामेंटल में कुछ बदलाव आया है जिसे निवेशक नेगेटिव ले रहे हैं।
यदि कारण पहला है तो स्टॉक के अंदर औसत या फिर हेज प्लान किया जा सकता है। ऐसी स्थिति होने पर यदि आप एक्स्ट्रा पैसा लगाना चाहते हैं तो स्टॉक के हरेक अगले बॉटम पर औसत कर सकते हैं।
यदि अधिक पैसे नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो स्टॉक को हेज कर सकते हैं।
वहीं यदि कारण दूसरा वाला है तो फिर आपको उस नकारात्मक पहलू पर ध्यान देना चाहिए। यदि ये अल्पकालिक है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर आनेवाले कुछ अनिश्चितकालीन वर्ष तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है तो बाहर निकल जाना बेहतर होगा।
हाँ इन सबके अपार्ट यदि सुनी सुनाई बातों के कारण या सिर्फ ब्रांड नाम देखकर आपने किसी स्टॉक को पसंदीदा की लिस्ट में शामिल कर लिया है तो फिर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
क्योंकि शेयर बाजार का प्रचलित कथन है कि इतिहास का मूव भविष्य की गारंटी नही है। जो चीजें आज ब्रांड है उसको भी बिगड़ता मैनेजमेंट अच्छे की लिस्ट से बाहर कर देगा।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments