स्विंग ट्रेडिंग के लिए बेस्ट टाइम फ्रेम और बेस्ट इंडिकेटर क्या है? और स्टॉक को कैसे सेलेक्ट करें ?

 कोई भी ऐसा ट्रेड जिसमें हम स्टॉक को अगले 10-15 के मूवमेंट को ध्यान में रखकर खरीदते हैं, स्विंग ट्रेड कहलाता है।

ऐसे स्टॉक की अनालीसिस के लिए मैं व्यक़्क्तिगत रूप से डेली टाइम फ्रेम का उपयोग करके चलता हूँ।

इस टाइम फ्रेम को लेकर सभी का अनुभव और मत अलग हो सकता है। ठीक ऐसे जैसे मुझे ये ग्लास आधा भरा तो किसी मित्र को यह आधा खाली नजर आ रहा होगा। हालांकि गौर करें तो दोनो अपनी जगह पर सही हैं।

अब बात करते हैं आपके दूसरे प्रश्न पर जिसमें आप जानना चाहते हैं कि ऐसे ट्रेडिंग के लिए कौन सा इंडिकेटर बेस्ट है?

यदि आप मुझे फॉलो करते हैं तो बेहतर जानते होंगे कि मुझे इंडिकेटर में रत्ती भर भी श्रद्धा भक्ति नहीं है। मैं पूर्ण रूप से डाटा आधारित और प्राइस एक्शन ट्रेडर हुँ और उसी को महत्व भी देते हैं।

तो मेरे अनुसार बेस्ट संकेतक या तो उस स्टॉक में उठाये गए डिलीवरी प्रतिशत और प्राइस का मूव होगा या फिर कैंडल पैटर्न।

अब बात करते हैं कि अजस स्टॉक का चयन कैसे करें?

डाटा के आधार पर ऐसे स्टॉक के चयन की प्रक्रिया मैंने पहले भी आपके साथ रखा था । उसी को साझा करते हैं।

जब भी हम स्विंग ट्रेड के लिए जाते हैं तो जरूर हमें ऐसे स्टॉक को चुनना चाहिए जिसमें सीरियस खरीदारी हो रही हो।

एक सीरियस खरीदारी वाले स्टॉक्स को स्विंग ट्रेड के लिए चुनना एक सही निर्णय है।

अब देखते हैं कि सीरियस खरीदारी वाले स्टॉक्स को कैसे पहचान सकते हैं।

इसके लिए

1)आपको nseindia के ऑफिसियल वेबसाइट से भाव कॉपी फ़ाइल को डाउनलोड करें।

2)फ़ाइल को ओपन होने के बाद पूरे शीट पर फ़िल्टर लगा लें।

3)अब इस शीट में बाकी सभी data को हटाकर सिर्फ स्टॉक नाम, लास्ट प्राइस, टोटल ट्रेडेड क्वांटिटी और डिलीवरी प्रतिशत वाले कॉलम को रहने दें।

4)अब डिलीवरी वाले फ़िल्टर पर क्लिक करके मनचाहे डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक को निकाल सकते हैं।

जैसे यदि मुझे ऐसे स्टॉक चाहिए जिसमें 80-90 फिसिद का डिलीवरी उठाया गया तो मैंने फ़िल्टर में कंडिशन डाल दिया।

ये रहा स्टॉक का लिस्ट:

यदि लास्ट प्राइस, टोटल ट्रेडेड क्वांटिटी और डिलीवरी प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है तो यह एक सीरियस खरीदारी का प्रतीक है। ऐसे स्टॉक को हम खरीदारी के लिए रख सकते हैं।

और यदि इन तीनो डेटा में लगातार गिरावट हो रही है तो यह स्टॉक में आनेवाली खरीदारी का early sign है। इसे भी हम अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।

जैसे आप PGHH के शेयर में देख सकते है की 28 और 29 अगस्त को डिलीवरी प्रतिशत और शेयर का प्राइस दोनों ही बढ़ा था। और इसके बाद शेयर ने अगले दो सेशन में करीब 500 पॉइंट का मूव दिखाया है।

नोट:

उपरोक्त चीजें मेरा व्यक्तिगत अवलोकन है। यह किसी भी प्रकार से निवेश सलाह नहीं है। किसी भी प्रकार के निवेश के लिए अपने वित्तीय सलाहकार की मदद अवश्य लें।

उम्मीद है कि पोस्ट उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments