कोई भी ऐसा ट्रेड जिसमें हम शेयर को अगले 10-15 दिन के मूवमेंट को ध्यान में रखकर खरीदते हैं, स्विंग ट्रेडिंग कहलाता है।
इस प्रकार की ट्रेडिंग के लिए स्टॉक फंडामेंटल इतना मायने नहीं रखता है क्योंकि इस प्रकार की ट्रेडिंग में ऐसे स्टॉक पर दांव लगाया जाता है जो किसी वजह से पॉजिटिव सुर्खियों में है और ऐसे सुर्खियो की वजह से स्टॉक को अच्छा खासा खरीदार मिल जाता है जो बिना मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक में भी 5-10 फीसदी का रैली दिखा देता है।
इसलिये इस प्रकार के ट्रेडिंग पूर्णतया टेक्निकल अनालीसिस पर निर्भर करता है।।
यदि हम बात करें ऐसे स्टॉक के चयन का तो उसका एक सॉलिड तरीका निम्नांकित है।
डाटा के आधार पर ऐसे स्टॉक के चयन की प्रक्रिया मैंने पहले भी आपके साथ रखा था । उसी को साझा करते हैं।
जब भी हम स्विंग ट्रेड के लिए जाते हैं तो जरूर हमें ऐसे स्टॉक को चुनना चाहिए जिसमें सीरियस खरीदारी हो रही हो।
एक सीरियस खरीदारी वाले स्टॉक्स को स्विंग ट्रेड के लिए चुनना एक सही निर्णय है।
अब देखते हैं कि सीरियस खरीदारी वाले स्टॉक्स को कैसे पहचान सकते हैं।
इसके लिए
1)आपको nseindia के ऑफिसियल वेबसाइट से भाव कॉपी फ़ाइल को डाउनलोड करें।
2)फ़ाइल को ओपन होने के बाद पूरे शीट पर फ़िल्टर लगा लें।
3)अब इस शीट में बाकी सभी data को हटाकर सिर्फ स्टॉक नाम, लास्ट प्राइस, टोटल ट्रेडेड क्वांटिटी और डिलीवरी प्रतिशत वाले कॉलम को रहने दें।
4)अब डिलीवरी वाले फ़िल्टर पर क्लिक करके मनचाहे डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक को निकाल सकते हैं।
जैसे यदि मुझे ऐसे स्टॉक चाहिए जिसमें 80-90 फिसिद का डिलीवरी उठाया गया तो मैंने फ़िल्टर में कंडिशन डाल दिया।
ये रहा स्टॉक का लिस्ट:
यदि लास्ट प्राइस, टोटल ट्रेडेड क्वांटिटी और डिलीवरी प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है तो यह एक सीरियस खरीदारी का प्रतीक है। ऐसे स्टॉक को हम खरीदारी के लिए रख सकते हैं।
और यदि इन तीनो डेटा में लगातार गिरावट हो रही है तो यह स्टॉक में आनेवाली खरीदारी का early sign है। इसे भी हम अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।
जैसे आप PGHH के शेयर में देख सकते है की 28 और 29 अगस्त को डिलीवरी प्रतिशत और शेयर का प्राइस दोनों ही बढ़ा था। और इसके बाद शेयर ने अगले दो सेशन में करीब 500 पॉइंट का मूव दिखाया है।
नोट:
उपरोक्त चीजें मेरा व्यक्तिगत अवलोकन है। यह किसी भी प्रकार से निवेश सलाह नहीं है। किसी भी प्रकार के निवेश के लिए अपने वित्तीय सलाहकार की मदद अवश्य लें।
उम्मीद है कि पोस्ट उपयोगी होगा
0 Comments