शेयर बाजार में शेयर के दाम घटने व बढ़ने की क्या वजह होती है?

 शेयर बाजार हो या फिर आसपास का बाजार, भाव बढ़ने या घटने के एक ही कारण होता है: डिमांड।

अगर किसी चीज का डिमांड बढ़ेगा तो उसके मूल्य में स्वतः इजाफा हो जाएगा और इसी प्रकार यदि डिमांड घटेगा तो उसके मूल्य में गिरावट होगा।

आप इसे समझते हैं लेकिन सिर्फ उसे शेयर बाजार से रिलेट नहीं पाते हैं क्योंकि ऐसी घटनाएं हमारे आसपास हमेशा होते रहता है।

चलिये हम उस शक्ति को याद दिलाते हैं।

मान लीजिए एक सुदूर गांव में आपका जमीन है जिसका वर्तमान कीमत 2 लाख रुपये प्रति कठ्ठा है। अगर उस प्रॉपर्टी के बगल में AIIMS बनना शुरू हो जाये या फिर स्टेट हाईवे निकल जाए तो भी क्या आप उसी पुराने भाव 2 लाख रुपये प्रति कठ्ठा के हिसाब से ही जमीन बेचेंगे?

आप कहेंगे ऐसे कैसे?

AIIMS बन गया या स्टेट हाईवे निकल रहा है मतलब अब वहां धीरे धीरे मार्केट बनना शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर कीमत 10 लाख भी रख दें तो लोग आसानी से लेने को तैयार हो जाएंगे।

आपने गौर किया एक पॉजिटिव खबर ने आपकी जमीन का डिमांड बढ़ा दिया और जैसे ही डिमांड बढ़ा वैसे ही प्राइस बढ़ गया।

वहीं अगर कुछ नेगेटिव खबर होता तो कीमत में गिरावट लेकर आता।

यही चीज शेयर बाजार में भी है। शेयर की संख्या सीमित है। खरीदने वाले बढ़ते घटते रहते हैं। अब एक उदाहरण लें कि सरकार ने एक स्कीम निकाला कि यदि लोग अपने घर मे सोलर प्लेट लगवाते हैं तो सरकार उन्हें सब्सिडी देगा। ऐसे में यह खबर सोलर प्लेट कंपनी का डिमांड बढ़ा देगा और अगर डिमांड बढ़ा तो खरीदने वाले बढ़ेंगे और खरीदने वाले बढ़े तो प्राइस स्वतः बढ़ेगा।

उम्मीद है शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के पीछे की वजह आपको समझ आया होगा।

Post a Comment

0 Comments