शेयर बाजार और कॉमोडिटी बाजार में क्या ज्यादा सुरक्षित है?

 ऐसे प्रश्न के लिए मैं हमेशा एक ही उत्तर देता हूँ की बाजार का कोई भी सेगमेंट या कोई भी विकल्प में एक समान जोखिम होता है।

हम या फिर कोई अगर यह कहता है कि नहीं इक्विटी में कमोडिटी के तुलना में कम जोखिम है या फिर कमोडिटी में इक्विटी के तुलना में कम जोखिम है तो यकीन मानिए की वह बाजार में सिर्फ बिना तर्क के कंफ्यूजन क्रिएट कर रहे हैं।

शेयर बाजार को यदि आप नहीं समझते हैं तो शुरुआती समय मे इसे रियल लाइफ उदाहरण से रिलेट करके देखें। स्वतः आपको उत्तर मिल जाएगा।

जैसे:

मान लीजिए ये दोनों ही गाड़ी आपको चलाने के लिए दिया जाय और आपको चलाने न आता हो तो गिरने की संभावना कितना है?

आप कहेंगे 100 फीसदी ।

वहीं यदि चलाने आता है तो गिरने की संभावना कितना होगा?

आप कहेंगे न के बराबर ।

सही है?

आप ऐसा तो न कह सकते हैं कि चलाने न आता है तो भी अगर पहले वाला गाड़ी चलाएं तो गिरेंगे नहीं।

सम्भव है क्या?

आप खुद समझदार हैं।

जैसे:

इन दो चार्ट पर देखें। एक कमोडिटी बाजार का है और दूसरा इक्विटी बाजार का।

ऐसा संभव है क्या की कमोडिटी वाले में पॉइंट 2 पर खरीदें और 3 पर बेचें तो प्रॉफिट बने। या फिर इक्विटी बाजार में ही सम्भव है क्या की पॉइंट 1 पर खरीदें और 2 पर बेचें तो प्रॉफिट हो।

आप कहेंगे कि महंगा खरीदकर और सस्ता बेचने में किसी मे फायदा नहीं है।

सब आप खुद जानते हैं फिर भी तुलना में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments