शेयर बाजार का पूरा ज्ञान हम कैसे प्राप्त करें?

 शेयर बाजार एक विस्तृत फील्ड है और यहां अगर हम पूरा ज्ञान लेने के उद्देश्य से निकलेंगे तो शायद उम्र कम पड़ जाए।

दूसरा कुछ नहीं जानने वाला व्यक्ति या फिर सबकुछ जानने वाला व्यक्ति कभी कुछ नहीं कर पाता है। आगे वही बढ़ता है जो पूरे समुद्र को मथने की जगह एक सिरे को पकड़ता है और बढ़ते चला जाता है।

इसिलए पूरा ज्ञान लेने की जगह आप बाजार के सभी विकल्प में से किसी एक का चयन का कड़ें और उसे पूरी तरह से निचोड़ दें।

जैसे:

बाजार में निम्नांकित विकल्प हैं।

1)आप ट्रेडिंग कर सकते हैं।

2)आप निवेश कर सकते हैं।

अब ट्रेडिंग के भी कई विकल्प हैं।

1)आप स्कैल्प ट्रेड कर सकते हैं।

2)आप इंट्राडे ट्रेड कर सकते हैं।

3)आप BTST ट्रेड कर सकते हैं।

4)आप स्विंग ट्रेड कर सकते हैं।

ऐसे ही निवेश के कई विकल्प हैं।

1)आप अल्पकालीन निवेश कर सकते हैं।

2)आप दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं।

रुकिए अभी खत्म नहीं हुआ है।

अब आपके पास सेगमेंट चयन का ऑप्शन आता है।

जैसे:

1)आप इक्विटी स्टॉक में ट्रेड/निवेश करने वाले हैं।

2)आप फ्यूचर/ऑप्शन में ट्रेड करने वाले हैं।

3)आप कमोडिटी में ट्रेड करने वाले हैं।

4)आप करेंसी में ट्रेड करने वाले हैं।

अगर हम सारे ऑप्शन में हाथ आजमाने निकलेंगे तो आखिरी में हमारे पास सिर्फ हाथ ही बचेगा और वो भी खाली।

इसलिये पहले अपने स्वभाव,कैपिटल और रिस्क एपेटाइट को ध्यान में रखकर एक का चयन करें और फिर आगे उसे सीखने के लिए बढ़ें।

जैसे:

मैंने इंट्राडे इंडेक्स ऑप्शन का चयन किया है।

अब बात करते हैं कि अगर हमने ट्रेड का चयन किया है तो क्या सीखें और अगर निवेश का चयन किया है तो क्या?

अगर आप ट्रेड का चयन करते हैं तो आपको टेक्निकल अनालीसिस अवश्य सीखना चाहिए।

अगर आपने निवेश का चयन किया तो टेक्निकल अनालीसिस+ फंडामेंटल अनालीसिस सीखना चाहिए।

अब इतने निर्णय के बाद बात आता कि कैसे?

इसके लिए मैंने डिटेल पोस्ट पहले ही आप सभी के साथ रखा था उसी को साझा करते हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि शेयर बाजार को बिना गुरु के भी सीखा जा सकता है लेकिन इसके लिए सारी चीजें आपको खुद करना होगा।

जैसे:

टॉपिक को पढ़ना,

पढ़े टॉपिक को बैकटेस्ट करना,

बैकटेस्ट किये रिजल्ट्स को एक धागे में पिरोकर रणनीति का रूप देना।

जिसके लिए आपको डेडिकेशन के साथ अच्छा खासा समय देना होगा।

वहीं यदि गुरु के साथ सीखते हैं तो काम आसान हो जाता है क्योंकि बाजार से जुड़े होने के कारण पढ़ना,बैकटेस्ट करना और उससे प्राप्त रिजल्ट्स के आधार पर अनुभव पर खर्च होनेवाले समय वो पहले दे चुके होते हैं।

मेरा अनुभव कहता है कि पैसे से भी ज्यादे कीमती होता है समय। ऐसे में समय बचाने के लिए यदि पैसे खर्च करने पड़े तो करने में संकोच नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह जिंदगी इतनी लंबी नहीं है जहां सारी गलतियां खुद से करे और फिर उन गलतियों से सीखें। इस आधार पर मुझे लगता है कि शेयर बाजार हो या फिर कोई अन्य स्किल ही क्यों न हो.. हमें उसे सीखने और आगे बढ़ने के लिए गुरु बनाना ही चाहिए।

बाकी यदि फिर भी आप खुद से करना चाहते हैं तो एक सॉलिड तरीका बताता हुँ।

हाँ लेकिन मेरे तरीके से तो वाकिफ होंगे ही.. यह आपसे समय मांगेगा क्योंकि मेरा कोई भी तरीका जादू की छड़ी वाले सिद्धांत पर कार्य नहीं करता है।

चलिये बिना बातें बनाये सीधे तरीके बता देता हूँ।

1)डीमैट एकाउंट खोलें।

2)कम से कम 5 हजार रुपये से डालें।

3)अगले 6 महीने तक रोजाना 4-5 ट्रेड वो भी प्रति ट्रेड में 2 से ज्यादे क्वांटिटी न होना चाहिए।

4)रोजाना 4-5 ट्रेड करने के बाद रात में आराम से उन चारों ट्रेड के रिजल्ट और चार्ट को देखें।

बस इतना काफी है। अगर आपने कर लिया तो मैं लिख कर देता हूँ कि उसके बाद बाजार के चाल और अच्छे बुरे एंट्री के बारे में आपके जानने वाले लोग आपसे पूछेंगे।

उपरोक्त 4 पॉइंट सुनना बेशक आसान है लेकिन ये चार पॉइंट आपको निम्न चीजो का मास्टर बना देगा।

1)आप कैंडल को समझने लगेगे।

2)आप गलतियों को समझने लगेंगे।

3)आप ट्रैपिंग को समझ जाएंगे।

4)सबसे महत्वपूर्ण यदि अपने अगले 6 महीने सिर्फ 2 क्वांटिटी के साथ ट्रेड कर लिया तो आपके अंदर वो धैर्य आ जायेगा जो किसी भी सफल ट्रेडर के लिए जरूरी है।

मेरी बात लिख कर चलें। आज नहीं तो कल अगर आपको इस बाजार में खड़ा होना है तो आपको उपरोक्त बताए रास्ते से गुजरना पड़ेगा। बिना गुजरे आप सफल नहीं हो सकते हैं।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments