ऐसे ट्रेड तो लगभग 2013 के आसपास से कर रहा हूँ। लेकिन 2013 से 2014 तक रेगुलर ट्रेड न किये थे। इस बीच मे एकाउंट खाली करते फिर 2-3-4 महीने रेस्ट कड़ते और फिर आ जाते थे। इसलिए 2013 से 2014 तक का तो हिसाब न है कि कितना नुकसान किया।
हाँ 2015 मार्च के आसपास से रेगुलर ट्रेड किये जिसका हिसाब है मेरे पास। यहां से लेकर नवंबर 2016 तक मैंने हरेक महीने 32000 का नुकसान किया है।
इसके अनुसार अगर देखें तो करीब 21 महीने में कुल 672000 का नुकसान किये थे।
ऐसा भी नहीं कि पूरे महीने ट्रेड किया हो। जब ये पैसे खत्म हो जाते थे तो अगले सैलरी का इन्तेजार रहता था।
हाँ नवंबर 2016 के बाद करीब 1-1.5 महीने का ब्रेक लिया। और उस ब्रेक में किये सभी ट्रेड को स्मरण करते हुए गलतियों को समझने का प्रयास करते रहे।
कुछ चीजें जो मैंने पाया।
1)ज्यादेतर मामलों में दिन के पहले ट्रेड में प्रॉफिट में निकल रहे थे। लेकिन बाजार बंद होते होते वो प्रॉफिट तो जाता है था नुकसान कर लेते थे।
इसलिये एक चीज समझ आया कि अगर एक ही ट्रेड किया जाए तो बेहतर होता है क्योंकि पहले ट्रेड लेने में दिमाग पूरी तरह से फोकस में रहता है। वहीं जब ट्रेड पर ट्रेड लिए जाते हैं तो फिर स्किल की जगह पर इमोशन ट्रेड को तय करता है।
2) पैसे बहुत गंवा लिए इसलिए अब पैसे नहीं गंवाना है। अब सिर्फ है देखना है कि जिन गलतियों को हमने किया है उसे रिमूव करने पर एकाउंट प्रॉफिट में रहता है या नहीं। इसके लिए बहुत छोटी क्वांटिटी पर आ गए।
फिर से ट्रेड शुरू किया। उस वक्त zerodha द्वारा प्रॉफिट चैलेंज चलता था। उसे एक्सेप्ट किया और फिर माइंड में तीन ही चीज था।
1)दिन भर में सिर्फ एक ट्रेड
2)छोटी क्वांटिटी
3)मुझे ये चैलेंज जितना है फिर चाहे जैसे हो।
चीजें लाभदायक रहा। रिजल्ट के रूप में तीन बार मैंने सेगेमेंट बदल बदल कर इसे ट्राय किया था। तीनो ही बार चैलेंज जीता था।
उसके बाद से अब तक जर्नी लाभदायक है। लाभदायक कहने का ये अर्थ कतई नहीं है कि सभी दिन प्रॉफिट। इसका अर्थ होता है नुकसान से ज्यादे प्रॉफिट।
यदि आप मुझे फॉलो करते हैं तो मैं अपने अधिकांश पोस्ट में अपने इस वास्तविक अनुभव को रखने का प्रयास करता हूँ लेकिन इस बाजार के साथ दिक्कत यह है कि जबतक खुद का मुंह दूध से न जले..लोग छांछ को नहीं चुनते हैं।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments