आप समझते सबकुछ हैं बस चीजो को रिलेट नहीं कर पाते हैं। जैसे बाजार से तो हम सभी वाकिफ हैं। बाजार क्या होता है?
एक ऐसा जगह जहां चीजो की खरीद बिक्री होता है।
सही है?
और शेयर ? हिस्सेदारी ....सही है?
अब अगर इसे एक साथ देख लें तो क्या होगा। शेयर बाजार एक ऐसा प्लेस है जहां किसी कंपनी के हिस्सेदारी खरीदा या बेचा जाता है। अमूनन जब भी किसी कंपनी को व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत होता है तो वह पैसे के बदले अपने कुछ हिस्से को बेचता है।
आइये इसे एक छोटे से उदाहरण से समझते हैं।
मान लीजिए आप कुछ भी प्रोडक्ट बनाते हैं और इसे अपने डिस्ट्रिक्ट के अंदर सप्लाई करते हैं। इस तरह से महीने के आप 50 हजार रुपये तक कमा लेते हैं।
आपने सोचा कि यदि इसी व्यवसाय को अपने डिस्ट्रिक्ट के अलावा अन्य डिस्ट्रिक्ट में भी बेचा जाय। जाहिर सी चीज है आप अपना एरिया बढ़ा रहे हैं तो प्रोडक्ट डिमांड भी बढ़ेगा। प्रोडक्ट डिमांड बढ़ेगा तो मैनपावर की जरूरत भी बढ़ेगा। मैनपावर बढ़ेगा तो पैसे की जरूरत भी अधिक होगा।
अब पैसा कलेक्ट करने का विकल्प क्या हो सकता है।
1)बैंक: अगर बैंक से लें तो पूरा प्रॉस्पेक्ट्स समझाने के बाद जाकर कहीं पैसे मिले। उसपर भी भारी भरकम इंट्रेस्ट।
2)हिस्सेदारी बेचकर:
जरूरत के अनुसार पैसे कलेक्ट होने के बाद भी इंटरेस्ट का झंझट नहीं। यदि कंपनी ग्रो करे तो हिस्सेदार का पैसा भी बढ़ेगा और अगर भाव मे गिरावट हुए तो हिस्सेदार में लगे पैसे में भी गिरावट होगा।
इसी वजह से अधिकांश कंपनी पैसे इकट्ठा करने के लिए बाजार का रुख करता है।
उम्मीद है शेयर बाजार क्या होता है ये समझ मे आया होगा।
अब हम बात करते हैं शेयर बाजार से जुड़े कुछ और शुरुआती टर्म्स पर। प्रश्न के अनुसार कुछ बाजार के कुछ मूल बातों को समझते हैं। जिसमें अधिकांश नए ट्रेडर को कंसर्न बना रहता है।
1)शेयर बाजार में निवेश कैसे शुरू करें?
शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए सबसे प्राइमरी जरूरत होता है डीमैट एकाउंट की।
डीमैट एकाउंट:
डीमैट एकाउंट एक ऐसा एकाउंट है जो व्यक्ति को शेयर खरीदने और उसे रखने की सुविधा देता है। एक डीमैट एकाउंट को ओपन करने के लिए निम्नांकित चीजो की जरूरत है।
1)मोबाइल नंबर
2)ईमेल आईडी
3)बैंक एकाउंट
4)आधार कार्ड
5)पैन कार्ड
6)बैंक स्टेटमेंट या कैंसिल चेक( यदि व्यक्ति डेरीवेटिव बाजार यानी फ्यूचर/ऑप्शन में ट्रेड करना चाहता हो।
इसके उपयोग से आप किसी भी ब्रोकरेज कंपनी में एकाउंट ओपन कर सकते हैं।
2)कौन सा ब्रोकरेज फर्म ट्रेड या निवेश के लिए अच्छा है?
यदि बाजार में देखें तो यहां कुछ ब्रोकर का राज है। जैसे: एंजेल, zerodha, grow, upstox इत्यादि।
सभी ब्रोकरेज कंपनी सही है और ज्यादेतर का कॉस्टिंग एक जैसा ही है। यदि सिक्योरिटी की बात करें तो सभी ब्रोकर डिपॉजिटोरी सिस्टम से जुड़ा है ऐसे में पैसे डिपाजिट और निकासी को लेकर सभी सुरक्षित है।
3)बाजार में कितना निवेश करना चाहिए?
एक ट्रेडर या निवेशक को बाजार में इसकी भी जरूरत उतना ही है। क्योंकि बिना मनी के यहां कुछ नहीं होता है। एक शेयर खरीदने के लिए भी पैसे की जरूरत होती ही है।
शेयर बाजार में निवेश राशि को लेकर कोई पैरामीटर नहीं है। एक व्यक्ति 1 रूपये से लेकर असीमित रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
लेकिन इन सबके बीच एक प्रश्न आता है कि एक शुरुआती ट्रेडर के लिए एक आदर्श निवेश राशि क्या होगा?
यदि बात आदर्श निवेश राशि का है तो मेरा मानना है कि एक शुरुआती निवेशक के लिए 10 हजार को एक आदर्श राशि कह सकते हैं। भले ही पैसे कितने ज्यादे ही क्यों न हो आपके पास निवेश के।
ऐसा इसलिए क्योंकि आप जिस बाजार में आ रहे हैं वहां कमाना सेकेंडरी है और बचाना प्राइमरी।
अर्थात किसी भी निवेशक के लिए लगाए पैसे को ट्रेड या निवेश करते हुए बचाकर रखना पहला टास्क होता है। और इस चीज को टेस्ट करने के लिए एक छोटी रकम को लेकर आगे बढ़ना ही श्रेश्कर है।
4)बाजार में कितना रिस्क है?
निःसंदेह बाजार जोखिम से भरा है। यहां कितना रिस्क है ये पूर्णतया इस बात पर निर्भर करता है कि आप बाजार में कितना अनुभव रखते हैं। यदि अनुभव कम है और प्रॉफिट ज्यादे कमाने जा रहे हैं तो रिस्क 100 फीसदी का है। यदि अनुभव ज्यादे है और एक वास्तविक रिटर्न्स के लिए जा रहे हैं तो रिस्क 15-20 फीसदी का है।
5)क्या बाजार को शुरू में सीखना आवश्यक है?
किसी भी व्यवसाय को शुरू में सीखना ही पड़ता है। न तो अंधेरे में पठार चलाएंगे तो सम्भव है बटेर ही हाथ लगे।
6)बाजार को कहाँ से सीखें?
इसका उत्तर मैं नहीं दे सकता हूँ क्योंकि ट्रेडर के अलावा मैं खुद भी एक ट्रेनर हुँ। बाजार में बहुत सारे इंस्टीट्यूएस उपलब्ध है, आप वहां से भी सीख सकते हैं और चाहें तो हमारे साथ भी।
यदि खुद से सीखना चाहते हैं तो इसका विस्तृत उत्तर भी मैंने अपने प्रोफाइल पर शेयर किया है। आप उसे पढ़ सकते हैं।
7)क्या बाजार से लखपति बना जा सकता है?
इसी पोस्ट में पहले भी मैंने कहा कि इसका उत्तर अनुभव पर निर्भर करता है। कई ऐसे ट्रेडर भी हैं बाजार में जो लाख तो कम करोड़ो कमा चुके हैं तो वहीं कितने ने अपने एकाउंट भी खाली कर लिए हैं।
8)क्या हमें सलाहकार के मदद लेना चाहिए?
मैं इस चीज के लिए हमेशा मना करता हूँ। क्योंकि इस बाजार में उपस्थित 100 सलाहकार में से 99 खुद का ट्रेड न करते हैं क्योंकि उन्हें अपने ट्रेड पर खुद भरोसा नहीं होता है।
9)हमें इक्विटी करना चाहिए या ऑप्शन?
एक नए ट्रेडर के लिए इक्विटी सबसे बेस्ट है और वो भी बहुत कम क्वांटिटी में। ऑप्शन में क्वांटिटी चयन हमारे हाथ मे नहीं होता है।
10)इंट्राडे बेहतर है या फिर स्विंग बेहतर है या फिर लांग टर्म?
तीनो ही बेहतर है । हम जिसमें अनुभव रखते हैं वही बेहतर है।
पोस्ट काफी लंबी हो गया है। चलिये बाकी किसी नए पोस्ट में।
0 Comments