सामान्यतः जब हम ट्रेड के लिए जाते हैं तो निम्नांकित 4 तरह के आर्डर का ऑप्शन हमें दिखाई देता है।
इसका उपयोग खरीदारी और बिक़बाली के लिए अलग अलग किया जाता है।
जैसे:
1)Market आर्डर:
इस प्रकार के आर्डर के साथ यदि हम buy/sell किसी भी दिशा का ट्रेड पंच कड़ते हैं तो जो भाव वर्तमान में चल रहा होता है उसी प्राइस से ट्रेड execute हो जाएगा।
2)Limit आर्डर:
इसका उपयोग किसी भी स्टॉक को वर्तमान प्राइस के नीचे buy या फिर वर्तमान प्राइस से ऊपर सेल करने में किया जाता है।
जैसे: किसी स्टॉक का प्राइस 500 पर चल रहा है और हम चाहते हैं कि स्टॉक 495 आने के बाद Buy हो तो आप लिमिट आर्डर का उपयोग कर सकते हैं।
वहिं यदि आप उसी स्टॉक को चाहते हैं 505 आने पर सेल हो तो भी आप लिमिट आर्डर का उपयोग कर सकते हैं।
3)स्टॉप लॉस मार्केट आर्डर:
इस प्रकार का आर्डर लगाने पर मेंशन किये ट्रिगर प्राइस के हिट होते से आपका ट्रेड Buy/Sell हो जाएगा।
4)SL-लिमिट:
इसका उपयोग किसी भी स्टॉक को वर्तमान प्राइस के ऊपर buy या फिर वर्तमान प्राइस से नीचे सेल करने में किया जाता है।
जैसे: किसी स्टॉक का प्राइस 500 पर चल रहा है और हम चाहते हैं कि स्टॉक 505 आने के बाद Buy हो तो आप SL-लिमिट आर्डर का उपयोग कर सकते हैं।
वहिं यदि आप उसी स्टॉक को चाहते हैं 495 आने पर सेल हो तो भी आप SL-लिमिट आर्डर का उपयोग कर सकते हैं।
उम्मीद है अलग अलग प्रकार के आर्डर आपको समझ आया होगा।
0 Comments