शेयर बाज़ार में 30% धन लॉस होने के बाद शेयर बाजार को छोड़ देना चाहिए क्या?

 एक बहुत पॉपुलर कथन है कि अगर लक्ष्य हासिल न हो रहा हो तो रास्ते बदलें..मंजिल नहीं।

यह तो अच्छी चीज है कि मात्र 30 फीसदी के नुकसान के बाद आपका दिमाग खुल रहा है। नहीं तो इस बाजार में लोग 100 फीसदी कैपिटल गंवाने के बाद भी स्थिरता के बारे में नहीं सोचते हैं।

इतने नुकसान के बाद कुछ चीजें अवश्य करें।

1)किये सभी ट्रेड को एक नोटबुक पर लिखे।

2)एक-एक करके सभी ट्रेड को day वाइज चार्ट पर जाकर देखें और समझने का प्रयास करें कि आपने उस समय एंट्री क्यों बनाया था।

3)उपरोक्त चीजो से आपको एक चीज स्पष्ट हो जाएगा कि आपने क्या गलतियां किया है। अब उन गलतियों को अपने ट्रेड से दूर रखने का प्रयास करें।

4)जबतक यह प्रयास जारी है तबतक बड़ी क्वांटिटी में ट्रेड के लिए न जाएं।

देखिये अभी तक के रिजल्ट के अनुसार बाजार में आप कमा ऐसे भी न रहे हैं तो अगले कुछ महीने ऐसा ही मानकर चलें कि बाजार से कमाना नहीं है।

यदि संक्षिप्त में कहें तो 30 फीसदी के नुकसान के बाद का समय का उपयोग आप खुद के अंदर स्थिरता लाने के लिए करें। क्योंकि सफलता के लिए फ्रेश,शांत और एक्टिव दिमाग की आवश्यकता होता है और यह तभी आएगा जब आप थोड़े से mature हो जाएंगे। अतः अपने अंदर maturity लाने का प्रयास करें और बाजार के वास्तविकता को समझें।

शेयर बाजार वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा आपको दिखाया जाता है। या फिर यूं कहें जिन चीजों से आप आकर्षित होकर बाजार की ओर आ रहे हैं।

अमूनन मैने आजकल देखा है कि सोशल साइट्स पर भरे पड़े बड़े बड़े प्रॉफिट स्क्रीनशॉट युवाओ को शेयर बाजार की ओर आकर्षित करते हैं। या फिर अधिकांश चल रहे एड्स में बाजार को ऐसा दिखाया जाता है जैसे यहां बेहद आसानी से बहुत मात्रा में पैसे बन जाते हैं।

ये दोनों ही चीजें वास्तविक नहीं है। यह सिर्फ एक छलावा मात्र है।

मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि बाजार पैसे के निवेश या ट्रेड के लिए गलत जगह है लेकिन जितनी आसानी से और जितनी जल्दी अमीर बनने का ख्वाब दिखाया जाता है वो गलत है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि बाजार में अगर बिताया जाय तो आप अन्य निवेश विकल्प से बेहतर कमा सकते हैं लेकिन इसका कतई ये अर्थ नही है कि 10000 हजार लगाकर रोजाना 1000 का प्रॉफिट छाप लेंगे और घर चले जायेंगे।

फिर बेहतर रिटर्न्स किस सेंस में?

जैसे कि मैंने ऊपर मेंशन किया कि अन्य विकल्प की तुलना में।

जैसे:

बैंक सेविंग पर 2-3 फीसदी का सालाना रिटर्न्स देता है।

टॉप बैंक FD के ऊपर 7-8 फीसदी का सालाना रिटर्न्स देता है।

म्यूच्यूअल फण्ड ऐसे तो बाजार के जोखिम के अधीन है लेकिन औसत 15-16 फीसदी का सालाना रिटर्न्स की उम्मीद रख सकते हैं।

ऐसे ही शेयर बाजार में भी डायरेक्ट निवेश करने पर हम उससे बेहतर रिटर्न्स की उम्मीद रकह सकते हैं। जैसे

सलाना 20-22 फीसदी।

अब इसके अनुसार अगर हमने 10 हजार रुपये लगाए हैं तो इसका 20-22 फीसदी कितना हुआ ...2000-2200 रुपये।

लेकिन असली दिक्कत तब शुरू होता है जब व्यक्ति 365 दिन में आने वाले रिटर्न्स को रोजाना निचोड़ने का प्रयास करने लग जाता है।

इसलिए हरेक व्यक्ति से मेरा यही सलाह रहता है कि अगर यहां खड़े रहना है तो वास्तविक जानकारियों के साथ बढ़ें।

नहीं तो करोड़ो का एकाउंट लोग खाली कर लेते हैं। बड़ी बड़ी प्रॉफिट तो आपने देखा होगा। मैं नुकसान दिखा देता हूँ।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments