एक सच्ची बात कहुँ तो ये ज्यादे मुनाफे कमाने वाले ट्रेडर या फिर निवेशक को भी मेरा बात जल्दी पसंद नहीं आता है क्योंकि मेरा अनुभव कहता है कि यहां से सिर्फ वही कमा कर जा सकता है जो अपनी रिटर्न्स की महत्वाकांक्षा को वास्तविक रिटर्न्स से भी कम रख कर चलता है।
ऐसे निवेशक या ट्रेडर को हप्ते,महीने बाद मेरा बात अच्छा लगना शुरू हो जाता है लेकिन अफसोस तबतक वह बहुत कुछ खो चुके होते हैं।
चलिये फिर भी वास्तविकता रखता हूँ।
बाजार में ऐसा कोई भी निश्चित तरीका नहीं है जिसके उपयोग से मुनाफा ज्यादे हो।
हां यदि आप बाजार में हैं तो यह सच है कि हरेक 15-20 के अंदर बाजार एक ऐसा मौका अवश्य देता है जिसमे पैसे को डबल,ट्रिपल तक रिटर्न्स भी निकाला जा सकता है।
ऐसे ट्रेड लगभग बाजार में उलब्ध सभी तरह के ट्रेड सिस्टम पर मिल जाता है। फिर चाहे व्यक्ति रेजिस्टेंस सपोर्ट का उपयोग कर रहे हों या फिर कैंडल पैटर्न के ऊपर।
इसलिये सिस्टम तलाशने की जगह निरंतरता से ट्रेड कड़ते रहें। आप जिस सिस्टम को फॉलो करते हैं उसके ऊपर भी ऐसे ट्रेड आपको बनेंगे ही।
कुछ चीजें जो आवश्यक है।
बाजार में रणनीति के पीछे दौड़ना भागना बन्द कर दें क्योंकि बाजार में सिर्फ 4 चीजें पॉपुलर है और बड़े से बड़े ट्रेडर भी उसी का इस्तेमाल करते हैं।
1)रेजिस्टेंस-सपोर्ट
2)कैंडल पैटर्न
3) खबरों द्वारा बने सेंटीमेंट्स
4)इंडिकेटर
जिसमें इंडिकेटर का इस्तेमाल सिर्फ रिटेल के पोजीशन को समझने के लिए किया जाता है। और इसी चार चीज को यदि आप चार लोगों से समझोगे तो चौदह तरीके से समझाया जाता है।
इसलिये बेहतर है कि शॉर्टकट या आसान रणनीति की तलाश बन्द करके जो एक्चुअल सिस्टम है उसपर भरोसा कर लें। और उसे टेस्ट करने में लग जाये।
100 फीसदी रिस्क फ्री रणनीति के पीछे भटकने वाले भटकते रह जाते हैं और सफलता की बाजी वह मर लेता जो किसी एक पर स्ट्रिक्ट हो जाता है। वो भी उसपर जो वह जानता है।
दूसरा बात शेयर बाजार की हो या किसी भी धंधे की सेफ जैसी कोई चीज न होता है। धंधे कड़ेंगे तो बाजार के उतार चढ़ाव झेलना ही पड़ेगा और जहां उतार चढ़ाव दोनो हो वहां रिस्क रहेगा ही।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments