शेयर बाजार में नुकसान का सबसे बड़ा कारण ट्रेड के दौरान होनेवाले भावनात्मक फेर बदल है।
ये भावनात्मक फेर बदल वाली दिक्कत का सामना लगभग यहां ज्यादेतर रिटेल ट्रेडर फेस करते ही हैं।
जैसे:
मुझे पता है कि अभी आपको ये एक्स्ट्रा गणना नहीं समझ मे आया होगा। चलिये इसे समझते हैं।
मान लीजिए आपने कोई ट्रेड लिया। ट्रेड लेने के बाद दो चीजें संभव है।
1)एकाउंट में प्रॉफिट चल रहा है:
जब आपने ट्रेड लिया उसके कुछ देर बाद आपका प्रॉफिट 1000 रुपये है। फिर आपने देखा तो यह बढ़कर 2500 चला गया। वापिस आपने देखा तो यह 3200 पर है। यहां तक कोई दिक्कत न होगा।
लेकिन फिर थोड़ी देर बाद आप देखते हैं कि प्रॉफिट 3200 से घटकर 2300 आ गया। अब असली गेम शुरू होता है भावनाओ का। क्योंकि आपके दिमाग ने 3200 प्रॉफिट को रिकॉर्ड कर लिया है और उसे अब ये 2300 बर्दास्त नहीं होगा। फिर थोड़ी देर बाद देखा तो यह घटकर 1500 आ गया। अब आप सोचने लगेंगे की यार थोड़ी देर पहले निकल गए होते तो कम से कम 2300 तो मिल जाता।
बस गौर करें कि भावनाओ ने आपको किस प्रकार अपने चंगुल में जकड़ लिया है। आप यकीन न करेंगे अब आगे आप जो भी करेंगे वो आप नहीं आपकी भावनाएं करेगा।
2)एकाउंट में रेड में चल रहा है:
जब आपने ट्रेड लिया उसके कुछ देर बाद आपका लॉस 1000 रुपये है। फिर आपने देखा तो यह बढ़कर 2500 चला गया। वापिस आपने देखा तो यह कवर होकर 500 ग्रीन पर है। यहां तक कोई दिक्कत न होगा।
लेकिन फिर थोड़ी देर बाद आप देखते हैं कि प्रॉफिट 500 से घटकर वापिस नुकसान 1200 आ गया। अब असली गेम शुरू होता है भावनाओ का। क्योंकि आपके दिमाग ने नुकसान में चल रहे पोजीशन को 500 की प्रॉफिट तक आते रिकॉर्ड कर लिया है और उसे अब ये 1200 नुकसान बर्दास्त नहीं होगा। फिर थोड़ी देर बाद देखा तो यह बढ़कर 1500 आ गया। अब आप सोचने लगेंगे की यार थोड़ी देर पहले निकल गए होते तो कम से कम 500 की प्रॉफिट तो मिल जाता।
बस गौर करें कि भावनाओ ने आपको किस प्रकार अपने चंगुल में जकड़ लिया है। आप यकीन न करेंगे अब आगे आप जो भी करेंगे वो आप नहीं आपकी भावनाएं करेगा।
यह सच्चाई है। ट्रेड के दौरान एकाउंट में चल रहे ग्रीन रेड आपको भावनाओ से भर देता है। और भावनाओं के कारण दिमाग मे एक्स्ट्रा गणना शुरू हो जाता है तो वहीं पर नुकसान फिक्स हो जाता है।
अतः इस गलती को करने से बचें। ट्रेड के बाद बिना पोर्टफोलियो देखे सिर्फ चार्ट पर स्ट्रिक्ट रहें और यह जब भी निकलने का सलाह दें बिना सोचे वहां से बाहर हो जाएं।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा ।
0 Comments