मुझे तथ्य के आधार पर बात करना पसंद है। सबसे पहले आपके पहले प्रश्न का उत्तर देते हैं। जिसमें आप जानना चाहते हैं कि क्या इंट्राडे ट्रेडिंग से लाभ कमा सकते हैं।
बिल्कुल कमा सकते हैं।
उदाहरण के लिए इस छवि को देखें। ये मेरे वर्तमान बैच के ही स्टूडेंट है। क्लास अभी खत्म भी नहीं हुआ है। लेकिन इनके ट्रेड की गुणवत्ता आप खुद देख सकते हैं।
ये गुणवत्ता एक दो दिन का नहीं बल्कि 2 महिने का है।
तो कहने की चीज ये है कि अगर दिमाग स्थिर रखते हुए काम किया जाय तो कमाना मुश्किल नहीं है।
अब बात आता है कि कैसे?
किन रणनीति को फॉलो करें।
लाख टके की सलाह मुफ्त में यह है कि बाजार में रणनीति के पीछे दौड़ना भागना बन्द कर दें क्योंकि बाजार में सिर्फ 4 चीजें पॉपुलर है और बड़े से बड़े ट्रेडर भी उसी का इस्तेमाल करते हैं।
1)रेजिस्टेंस-सपोर्ट
2)कैंडल पैटर्न
3) खबरों द्वारा बने सेंटीमेंट्स
4)इंडिकेटर
जिसमें इंडिकेटर का इस्तेमाल सिर्फ रिटेल के पोजीशन को समझने के लिए किया जाता है। और इसी चार चीज को यदि आप चार लोगों से समझोगे तो चौदह तरीके से समझाया जाता है।
इसलिये बेहतर है कि शॉर्टकट या आसान रणनीति की तलाश बन्द करके जो एक्चुअल सिस्टम है उसपर भरोसा कर लें। और उसे टेस्ट करने में लग जाये।
100 फीसदी रिस्क फ्री रणनीति के पीछे भटकने वाले भटकते रह जाते हैं और सफलता की बाजी वह मर लेता जो किसी एक पर स्ट्रिक्ट हो जाता है। वो भी उसपर जो वह जानता है।
दूसरा बात शेयर बाजार की हो या किसी भी धंधे की सेफ जैसी कोई चीज न होता है। धंधे कड़ेंगे तो बाजार के उतार चढ़ाव झेलना ही पड़ेगा और जहां उतार चढ़ाव दोनो हो वहां रिस्क रहेगा ही।
उम्मीद है कड़वी बातें आपके लिए उपयोगी होगा
0 Comments