आजकल बच्चे,किशोर,वयस्क सबका ध्यान शेयर बाजार की ओर आकर्षित हो रहा है। ऐसे में मेरा सलाह तीनो के लिए ही रहेगा।
कुछ वास्तविकता आपके साथ रखने जा रहा हूँ। इसे जितनी जल्दी आप समझेंगे उतना बेहतर होगा और जितना देर से आप समझेंगे यह उतना ही नुकसान क्रिएट करेगा।
शेयर बाजार वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा आपको दिखाया जाता है। या फिर यूं कहें जिन चीजों से आप आकर्षित होकर बाजार की ओर आ रहे हैं।
अमूनन मैने आजकल देखा है कि सोशल साइट्स पर भरे पड़े बड़े बड़े प्रॉफिट स्क्रीनशॉट युवाओ को शेयर बाजार की ओर आकर्षित करते हैं। या फिर अधिकांश चल रहे एड्स में बाजार को ऐसा दिखाया जाता है जैसे यहां बेहद आसानी से बहुत मात्रा में पैसे बन जाते हैं।
ये दोनों ही चीजें वास्तविक नहीं है। यह सिर्फ एक छलावा मात्र है।
मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि बाजार पैसे के निवेश या ट्रेड के लिए गलत जगह है लेकिन जितनी आसानी से और जितनी जल्दी अमीर बनने का ख्वाब दिखाया जाता है वो गलत है।
इसमें कोई संदेह नहीं कि बाजार में अगर बिताया जाय तो आप अन्य निवेश विकल्प से बेहतर कमा सकते हैं लेकिन इसका कतई ये अर्थ नही है कि 10000 हजार लगाकर रोजाना 1000 का प्रॉफिट छाप लेंगे और घर चले जायेंगे।
फिर बेहतर रिटर्न्स किस सेंस में?
जैसे कि मैंने ऊपर मेंशन किया कि अन्य विकल्प की तुलना में।
जैसे:
बैंक सेविंग पर 2-3 फीसदी का सालाना रिटर्न्स देता है।
टॉप बैंक FD के ऊपर 7-8 फीसदी का सालाना रिटर्न्स देता है।
म्यूच्यूअल फण्ड ऐसे तो बाजार के जोखिम के अधीन है लेकिन औसत 15-16 फीसदी का सालाना रिटर्न्स की उम्मीद रख सकते हैं।
ऐसे ही शेयर बाजार में भी डायरेक्ट निवेश करने पर हम उससे बेहतर रिटर्न्स की उम्मीद रकह सकते हैं। जैसे
सलाना 20-22 फीसदी।
अब इसके अनुसार अगर हमने 10 हजार रुपये लगाए हैं तो इसका 20-22 फीसदी कितना हुआ ...2000-2200 रुपये।
लेकिन शेयर बाजार में कम्पाउंडिंग काम करता है। जिसकी वजह से यदि 20–22 फीसदी के रिटर्न्स के लिए भी कम जोखिम के साथ काम करते है तो एक्चुअल रिटर्न्स काफी अधिक हो जाता है। क्युकी यदि अपने 10 हजार रूपये लगाए और 500 का रिटर्न्स बना तो अब आपका अगला कैपिटल 10500 का रहने वाला है।
लेकिन असली दिक्कत तब शुरू होता है जब व्यक्ति 365 दिन में आने वाले रिटर्न्स को रोजाना निचोड़ने का प्रयास करने लग जाता है।
इसलिए हरेक व्यक्ति से मेरा यही सलाह रहता है कि अगर यहां खड़े रहना है तो वास्तविक जानकारियों के साथ बढ़ें।
नहीं तो करोड़ो का एकाउंट लोग खाली कर लेते हैं। बड़ी बड़ी प्रॉफिट तो आपने देखा होगा। मैं नुकसान दिखा देता हूँ।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments