क्या स्टॉक मार्केट में पूरे पैसे निवेश करना सुरक्षित है?

 एक ज्ञानवर्धक कहानी सुनाते हैं।

एक नेता था। उसके बेटे ने बहुत जिद किया कि वो उसे राजनीति सीखा दें।

उसके पापा हमेशा यह कहकर मना कर देते थे कि अभी तुम्हारा उम्र न हुआ है। जब होगा तब खुद समझ जाओगे।

लेकिन उसका बेटा न माना। जिद्द करते रहा।

उसके पिता बोले कि ठीक है इस सप्ताह के से ही तुम्हे सिखाना शुरू करेंगे। वह खुश हो गया।

फिर शाम में उसे छत पर ले गए। और बोले कि मैं नीचे जाता हूँ तो कूदना मैं तुम्हें पकड़ लूंगा।

अब बेटा को भला पापा पर भरोसा क्यों न हो। जैसे ही उसके पापा नीचे गए कि वह जम्प लगा दिया। उसके पापा ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

उसे अच्छी चोट आया। वह उठा,सम्भला और पापा से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया?

उसके पिता का उत्तर था कि " बेटा राजनीति का पहला सीख है कि अपने बाप पर भी भरोसा न करो।" आप इन बातों को शब्दशः लेने की जगह भावार्थ को समझने का प्रयास करें।

ऐसे ही निवेश भी हमसे कहता है कि किसी भी एक चीज पर हमें पूरी तरह से निर्भर नहीं रहना चहिए। अगर हम अपने निवेश पर बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो हमें फण्ड में विविधता रखना चहिये।

जैसे:

कुछ पैसे शेयर बाजार में तो कुछ पैसे को रियल स्टेट तो कुछ पैसे को FD के रूप में।

इस प्रकार का निवेश हमें बाजार में लम्बी अवधि तक खड़े रखने में मदद करता है। जोकि सफलता के लिए बेहद आवश्यक है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments