बाजार में ऐसी आसान रणनीतियों की तो भरमार है।
जैसे:
1)मूविंग एवरेज क्रॉस:
इस रणनीति के अनुसार आपको चार्ट पर दो अलग-अलग पीरियड के मूविंग एवरेज लाइन को प्लॉट करना है। बाजार के अनुसार इंट्राडे के लिए पॉपुलर पीरियड 9 और 21 का है।
यह सेटअप हमसे कहता है कि दोनों पीरियड के लाइन को प्लॉट करने के बाद हमें सिम्पली कम पीरियड वाले लाइन पर गौर करना है।
a)यदि कम पीरियड वाला लाइन, ज्यादे पीरियड वाले लाइन को क्रॉस करके ऊपर निकल जाता है तो इसे गोल्डन क्रॉस कहते हैं। जोकि यह संकेत देता है कि अब बाजार को यहां से ऊपर की ओर जाना चाहिए।
जैसे आप दी गयी छवि में देख सकते हैं।
b)यदि कम पीरियड वाला लाइन, ज्यादे पीरियड वाले लाइन को क्रॉस करके नीचे निकल जाता है तो इसे डेथ क्रॉस कहते हैं। जोकि यह संकेत देता है कि अब बाजार को यहां से नीचे की ओर जाना चाहिए।
जैसे आप दी गयी छवि में देख सकते हैं।
2)बाजार के अनुसार दूसरा सबसे आसान सेटअप RSI का है।
इसके अनुसार आपको RSI लाइन को चार्ट पर प्लॉट करना है और मिडिल वाले लाइन पर गौर करना है।
इसके अनुसार यदि मिडिल वाला लाइन मूव करते हुए 80 के करीब पहुच जाता है तो स्टॉक में बहुत ज्यादे खरीदारी आ गया है और अब यहां से बाजार में गिरावट दिखना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर ,यदि मिडिल वाला लाइन मूव करते हुए 20 के करीब पहुच जाता है तो स्टॉक में बहुत ज्यादे बिकवाली आ गया है और अब यहां से बाजार में बढ़त दिखना चाहिए।
ऐसे ही कई आसान तरीको से लगभग सभी प्लेटफार्म भरा पड़ा है। आप चाहें तो उपयोग कर सकते हैं।
मुझे पता है कि ये रणनीति आपको बेहद सरल लगा होगा और आसानी से समझ मे भी आ गया होगा।
लेकिन लेकिन....
उससे पहले आप हमें समझदार प्रतीत होते हैं। थोड़ा सा दिमाग पर जोड़ देकर देखिये और सोचिये की क्या बाजार इतना आसान है कि सिर्फ चंद लाइन प्लॉट करके प्रॉफिट समेट कर घर जाया जा सकता है।
अगर ऐसा होता तो सब अपने काम धन्धे को छोड़कर मस्ती में बेड पे लेटे लेटे 5-6 घण्टे बाजार में बिताते और लाखों समेट कर घर चले जाते।
क्योंकि जो आसान रणनीति मैंने यहां आपसे शेयर किया है वो शायद ही ऐसा कोई यूट्यूब चैनल होगा जिसपर आपको नहीं मिलेगा। और सिर्फ मिलेगा ही नही। बल्कि उसके नीचे आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि करोड़ो की संख्या में लोगो ने उसे देखा है।
अगर आसान रणनीति इतना ही कारगर होता तो बाजार में 10 में से 9 नुकसान के साथ बाहर न होते।
मैं डरा नहीं रहा हूँ। मैं बस आईना दिखाने का प्रयास कर रहा हूँ।
बाजार का अलग सिस्टम है। यहां से प्रॉफिट लेने के लिए एक्टिव ही नहीं बल्कि प्रो एक्टिव रहना आवश्यक है। जहां बनते कैंडल के अनुसार रणनीतियों बदलता है और हमें बदलना पड़ता है। क्योंकि यदि नहीं बदले तो आ रहा प्रॉफिट भी जेब से चला जायेगा।
इंट्राडे हो या स्विंग, कमाने के लिए तो बेहद सरल रणनीतियां बाजार में है और वह आसानी से समझ मे भी आ जायेगा लेकिन आप लाभ कमा कर चले जायेंगे इसकी संभावना बहुत कम है।
लाभ कमाने के लिए आपको लम्बे और मुश्किल रास्तो के साथ ही गुजरना पड़ेगा। हाँ वो बात और है कि वही मुश्किल रास्ते समय के साथ आपके लिए आसान हो जाएंगे।
आप परिपक्व हैं, समझदार हैं इसलिए चीजो को उस नजरिये से न देखा करें जो बाजार आपको दिखाना चाहता है। उसे हस नजर से देखें जिस नजर से उसे देखना चाहिए।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments