यह प्रश्न पूछकर आपने बहुतों ट्रेडर या फिर निवेशक के भी दुखतिरत पर हाथ रख दिया है क्योंकि ये सवाल आम हैं।
एक या दो बार ऐसा हो तो चलता है लेकिन अगर आपके मैक्सिमम ट्रेड में यही दिक्कत है तो फिर आपको एक चीज समझना आवश्यक है।
"आप प्रबल लालच में आकर खरीदारी/बिक़बाली कर रहे हैं।"
आपने सही पढ़ा है।
चलिये इसको मैं प्रैक्टिकल समझाने की कोशिश करता हूँ।
मान लीजिए आप ट्रेड करने बैठे हैं और आपके सामने ये चार्ट है।
वर्तमान में इस चार्ट को देखकर आपके मन मे क्या चल रहा है?
उपरोक्त चार्ट को देखकर बहुत ही कॉमन सा उत्तर संभव है की बाजार एक अच्छे डिमांड जोन से रिवर्स हुआ है। ऐसे में यहां से खरीदना ज्यादे बेहतर रहेगा।
मैं सही हुँ ?
ठीक है...
लेकिन आप सोचते है की थोड़ा सा रुक जाते। क्युकी अभी एकमात्र कैंडल ने रिवर्सल दिखाया है।
अब अगला कैंडल आपके सामने कुछ इस तरह का बन जाता है।
अब आप खुश होंगे क्योंकि आपको ट्रेड मिलता दिखाई दे रहा है लेकिन फिर थोड़ा सा डरेंगे भी की बाजार कंसोलिडेशन के फेज में है। एक कैंडल और इन्तेजार कर लेते हैं।
अब अगला कैंडल कुछ इस तरह का बना।
अब आपको पश्चाताप होगा कि अगर खरीद लिए होते तो अभी "XYZ" प्रॉफिट चल रहा होता। लेकिन आप डर भी रहे हैं कि प्राइस बढ़ गया तो क्या ऐसे में खरीदें?
मैं सही हुँ?
ठीक है आगे चलते हैं। आप जबतक डर रहे थे तबतक एक और कैंडल बना जो निम्न तरह का है।
गौर कीजियेगा अब आपका डर खत्म हो जाएगा। क्योंकि अब आपके दिमाग मे ये चीजें हावी हो चुका है कि पहले कैंडल पर खरीदते तो लगभग 52 पॉइंट का प्रॉफिट मिल जाता। दूसरे कैंडल पर भी खरीद लिए होते तो भी 32 पॉइंट मिल जाता।
अगर तीसरे पर भी न खरीदे तो फिर बाकी प्रॉफिट मिस हो जाएगा।
अब लालच आपके दिमाग मे घर बना चुका है। जैसे ही प्राइस थोड़ा सा बढ़ेगा आप निःसंदेह एंट्री बनाएंगे।
दिक्कत यहां ये है कि आपके लालच ने आपको टॉप पर जम्प करवा दिया है। जहां पहले कैंडल पर जिसने ख़रीदा, दूसरे पर जिसने खरीदा वो अब प्रॉफिट लेने का सोचेगा।
ये प्रक्रिया अनवरत चलते रहता है। अगर हम यहां गौर करें तो हम एंट्री नहीं बना रहे होते हैं। बाजार हमसे एंट्री बनवा रहा होता है।
सारी दिक्कतें यहीं पर है। इससे बचने का एकमात्र तरीका है कि जब आपको ऐसा फील हो अंदर से की यदि अब भी स्टॉक को न खरीदें तो प्रॉफिट मिस हो जाएगा। वहां पर प्रॉफिट मिस हो जाने दीजिए। समझ रहे हैं मेरे बात को।
मैंने जो ऊपर कहानी बताया है वो ऐसा नहीं कि आपके दिमाग को रीड करके बल्कि मैं खुद भी उस रास्ते से गुजरा हुँ।
ट्रेड के लिए अपना सिस्टम रखें। जहां वो सिस्टम एंट्री का बोले वहिं एंट्री बनाएं। वहां नहीं जहाँ बाजार आपको उत्साहित कर रहा है कि अब आपको खरीद लेना चाहिए।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments