अभी जबकि शेयर बाज़ार दिन-ब-दिन गिरते जा रहा है, शेयर ख़रीददारी करना कब सही रहेगा?

 एक चीजें आपको समझना आवश्यक है। अपने 7 साल के एक्टिव अनुभव के आधार पर मिले अनुभव से कुछ बातें आपको बता रहा हूँ।

बाजार में exact डीप कोई भी प्रेडिक्ट नहीं कर सकता है। फिर चाहे वह कितना भी बड़ा एनालिस्ट हो। इसलिये अगर आप निवेशक माइंडसेट के तो हमेशा buy on deep रणनीति को फॉलो करते चलें।

अब एक प्रश्न चल रहा होगा कि डीप पर खरीदारी तक तो ठीक है लेकिन यह डीप कितना?

यह समझना आसान है।

सिम्पली चार्ट को दैनिक टाइम फ्रेम पर लगाएं और बढ़ने के दौरान बने हरेक स्विंग को आप गिरावट में बॉटम मानकर चलें।

जैसे:

उदाहरण के लिए निम्नांकित स्टॉक के चार्ट पर देख सकते हैं।

क्योंकि गिरावट के टर्म में किसी स्टॉक को खरीदने का ये स्टैण्डर्ड तरीका है। जिसे बाजार के बड़े प्लेयर प्रॉप डेस्क द्वारा फॉलो किया जाता है। हालांकि गिरते बाजार में खरीदारी तो DII भी करते हैं लेकिन वो हरेक दिन के गिरावट के साथ खरीदारी करके चलते हैं। DII को फॉलो करने के लिए पर्याप्त पैसे की जरूरत है।

प्रॉप को आप खरीदे जाने वाले क्वांटिटी को 10 से डिवाइड करके हरेक डीप पर 1 भाग खरीदते चल सकते हैं।

अगर आप ऐसे सोचेंगे कि exact डीप से शेयर उठा लें तो पहले भी बोले थे कि मेरे अनुभव के आधार पर यह कतई संभव नहीं है। ।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments