गणित कैसे अनुमान लगाता है कि स्टॉक मार्केट कितना ऊपर जा सकता है और कितना नीचे?

 बाजार के इस वोलेटिलिटी को जांचने के लिए कई तरीके हैं। जिसमें एक सबसे पॉपुलर गणना इंडिया VIX के आधार पर किया जाता है।

आइये ViX और इसके गणितीय गणना को समझें।

India Vix का मतलब इंडियन वोलैटिलिटी इंडेक्स है। इसे Nifty Vix के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संकेतक है जो अगले 30 दिनों के लिए निफ्टी की वोलैटिलिटी का अनुमान लगाता है।

सामान्य शब्द में कहें तो India Vix का मूल्य जितना अधिक होगा निफ्टी में अपेक्षित वोलैटिलिटी उतनी ही अधिक होगा और इसके विपरीत जितना विक्स का मूल्य कम होगा वोलैटिलिटी उतनी कम।

अपने बाजार में India Vix को CBOE (शिकागो बोर्ड ऑप्शंस एक्सचेंज) Vix के समान बनाया गया है। या यदि ऐसा कहें कि वहां से इन्हेरिट किया गया है तो गलत नहीं होगा।

अब बात आता है कि ViX बनाया क्यों गया?

यदि आप एक ट्रेडर या निवेशक हैं तो पूरे बाजारों की वोलैटिलिटी का अनुमान लगाना बहुत बड़ी बात है और बस उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए India Vix लाया गया था। India Vix के साथ आप अगले 30 दिनों के लिए निफ्टी की कीमतों में बदलाव की भयावहता को समझ सकते हैं।

जैसे:

अभी तक के आंकड़ों से पता चलता है कि जब भी इंडिया विक्स बढ़ता है तो निफ्टी में गिरावट देखने को मिलता है और जब भी इंडिया विक्स गिरता है तो निफ्टी बढ़ जाता है।

अगर आपको याद हो तो 24 मार्च 2020 को पूरे देश में लॉकडाउन के डर के कारण इंडिया विक्स 86.64 के all टाइम हाई पर था और निफ्टी ने उसी पीरियड में 3 साल के निचले स्तर 7512 पर गिर गया था।

अब प्रश्न आता है कि VIX से अगले 30 दिन के वोलैटिलिटी का अनुमान कैसे लगा सकते हैं।

इसके लिए आप सिंपल फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं।

30 दिन का अनुमानित वोलैटिलिटी = वर्तमान VIX /3.46

जैसे:

वर्तमान में VIX 11.77 है।

अर्थात: 11.77/3.46= 3.40

तो आप अगले 30 दिनों में निफ्टी में 3.40 फीसदी तक की उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर सकते हैं।

(नोट: अनुमानित वोलैटिलिटी का एक्चुअल फॉर्मूला [वर्तमान vix/ squre root( समय)% होता है। लेकिन ऊपर मैंने इसे simplify करके बताया ताकि आपको समझने में दिक्कत न हो। आप 30 दिन के वोलैटिलिटी को समझने के लिए सिर्फ vix/3.46 कर सकते हैं।)

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments