शेयर ट्रेडिंग में मार्जिन के उपयोग से क्या फायदे हैं?

 मार्जिन मनी को आप सरल शब्द में ऐसा कह सकते हैं कि कर्ज पर मिला पैसा।

जोकि सामान्यतः शेयर बाजार में ब्रोकर द्वारा ट्रेडर को प्रोवाइड किया जाता है। अगर भारतीय बाजार के संदर्भ में देखें तो वर्तमान में निफ़्टी 50 वाले स्टॉक में अधिकांश ब्रोकर 5 गुना का मार्जिन देता है। कोई कोई ब्रोकर इस 50 से बाहर के स्टॉक में भी यह सुविधा देता है।

5 गुना मार्जिन अर्थात आपके पास जितना पैसा है उसके 5 गुना ज्यादे के बराबर शेयर आप खरीद बेच सकते हैं।

जैसे,

आप दिए छवि में देख सकते हैं। 1 शेयर का मूल्य 1374 है। लेकिन मार्जिन की सुविधा की वजह से हम इसे मात्र 364.51 रुपया में खरीद सकते हैं।

सुनने में यह थोड़ा ज्यादे लुभावना लगता है। जैसे अगर मात्र 50 हजार बाजार में डालें तो भी 2.5 लाख तक के शेयर खरीद सकते है।

क्योंकि हमारा माइंड सिर्फ प्रॉफिट की गणना कर रहा होता है कि अगर 2.5 लाख का शेयर खरीदे तो प्रॉफिट उसके अनुसार ज्यादे ही होगा। लेकिन हम इसके दूसरे पहलू को सोचना छोड़ देते हैं कि प्रॉफिट अगर 2.5 लाख के अनुसार होगा तो नुकसान भी तो वैसा ही रहने वाला है।

जैसे:

एक उदाहरण से समझें।

मान लीजिए XYZ स्टॉक का मूल्य 500 रुपये है और इस शेयर में हमें 5 गुना मार्जिन मिल सकता है।

अब अगर हम 50 हजार रुपये इस शेयर में लगाने का सोच रहे हैं तो हमारे पास 2 ऑप्शन है।

1)बिना मार्जिन के खरीदारी कड़ें। ऐसे में 500 रुपये का 100 स्टॉक हम खरीद पाएंगे।

2)दूसरी ओर मार्जिन के साथ इसी स्टॉक के 500 शेयर हम खरीद सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि बाजार में अधिकांश स्टॉक दिन भर में 1-2-3 फीसदी का अधिकतम मूव दिखाता है। बहुत कम ऐसे स्टॉक होते हैं जो अपर सर्किट या लोवर सर्किट जैसा मूव दिखाता है, वो भी किसी कारण विशेष पर।

ऐसे में किसी स्टॉक के अंदर औसतन 1 फीसदी का लक्ष्य या रिस्क रखा जा सकता है।

प्रॉफिट के कंडिशन कि बात नहीं करेंगे क्योंकि वो तो जवाना आपको बताता ही है। बात उसकी होनी चाहिए जिसको हमसे हाईड कर दिया जाता है।

अगर हम लगातार नुकसान कड़ते रह गए तो बिना मार्जिन के एक ट्रेड में 500 रुपये का नुकसान होगा और मार्जिन वाले में 2500 रुपये का। ऐसे में बिना मार्जिन वाला ट्रेड के आपका एकाउंट खाली होने में 100 ट्रेड लगेंगे और मार्जिन वाले में एकाउंट खाली होने में 20 ट्रेड लगेंगे।

अब बाजार का नियम कहता है कि इस बाजार में हम जितना लम्बे समय बने रहेंगे हमारे प्रॉफिट में रहने की संभावना उतना अधिक बढ़ जाएगा। अगर हम चंद ट्रेड में ही एकाउंट खाली कर लें तो मनोबल,माइंड सेट सब धरा का धरा रह जायेगा।

संक्षिप्त में प्रश्न के अनुसार अगर सिर्फ मार्जिन के फायदे बताएं तो वह यह होगा कि आप कैपिटल के तुलना में अधिक शेयर खरीद सकते हैं और अधिक शेयर खरीदना अधिक फायदे दे सकता है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments