शेयर बाजार में धैर्य रखने वाले कमाते हैं या फिर गँवाते हैं?

 धैर्य रखने वाले कमाएंगे या गंवाएंगे, इसका उत्तर पूर्णतया इस बात पर निर्भर करता है कि वह कहाँ और किस समय और किस परिस्थिति में धैर्य रख रहे हैं।

जैसे:

आप इस निम्नांकित पेड़ को लेकर धैर्य नहीं रख सकते हैं कि आनेवाले समय मे फल देगा।

क्योंकि यह लगभग मर गया है या मरने के कगार पर खड़ा है। इसके अंदर वो जान न बचा की यह आपको फल दे सके। अगर आपने इसके ऊपर मेहनत भी किया और सम्भवतया यह बच भी गया तो फल देने की स्थिति तक पहुँचने में यह वर्षों निकाल देगा।

लेकिन वहिं

आप इस निम्नांकित पेड़ को लेकर धैर्य रख सकते हैं कि यह आनेवाले समय मे आपको फल देगा।

भले ही देखने मे यह भी ऊपर जैसे पेड़ के जैसे ही दिखाई दे रहा है लेकिन अंतर बस इतना है कि यह मरा नहीं है बस पतझड़ का शिकार हुआ है। और पतझड़ के शिकार पेड़ में पत्तियां और फल आने में समय नहीं लगता है।

कहने को तो मैंने पूरी बात आपसे कह दिया। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि भावार्थ आप समझ पाते हैं या नहीं।

हम ऐसे शेयर में धैर्य नहीं धारण कर सकते हैं जिसकी फंडामेंटल बिगड़ चुका है। अगर ऐसा करते हैं तो यह हमें नुकसान के अलावा कुछ नहीं देगा और यदि रिटर्न्स भी दे दिया तो धैर्य के बराबर यह रिटर्न्स नगण्य ही रहेगा।

लेकिन वहिं ऐसे स्टॉक जो अच्छे फंडामेंटल वाले हैं और सिर्फ बाजार के सुस्ती का शिकार हुए हैं तो उसमें धैर्य रखना लाभकारी होगा।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments