क्या आपने एक बच्चे को मस्ती में दौड़ते देखा है?
ठीक ऐसे
आप कहेंगे ये कौन सी नई बात है। 100 फीसदी लोगो ने देखा होगा। शायद ही ऐसा कोई होगा जो दूसरे गोले से कुछ क्षण के लिए प्रकट हुआ हो, जिसने न देखा होगा।
अब अगर मैं आपसे दूसरा सवाल पूछुं की क्या वह बच्चा सीधे जन्म लेते से ऐसे ही मस्ती में दौड़ने लगा तो आप क्या कहेंगे?
आप कहेंगे नहीं।
दौड़ने से पहले खड़ा हुआ।
खड़ा होने से पहले हाथ और पैर दोनो की मदद से लुढ़का होगा।
इन प्रक्रिया में कई बार गिरा होगा, कई बार चोट आया होगा, कई बार वो जख्म भरने का इन्तेजार किया होगा फिर से लुढ़कने,खड़े होने या दौड़ने में।
लेकिन इन सबके बीच एक चीज और गौर करने वाला है: बैलेंसिंग।
इस गिरावट में चोट तो लगा लेकिन इतना नहीं कि किस्सा खत्म हो जाये।
बाजार में भी ऐसा ही है। आपको फन तरीके तक पहुँचने के लिए उसी बैलेंसिंग के आधार पर नियमितता से ट्रेड कड़ते जाना है। समय के डर खत्म होते जाएगा और यह कम्फर्ट जोन में तब्दील हो जाएगा।
इसके अलावा और कोई विकल्प नही है। जब हम परिस्थितियों को अपने अनुकूल ढाल लेते हैं तो FUN स्वतः आ जाता है। उसे ढूंढना नहीं पड़ता।
एक नए प्लेयर को मैं हमेशा बैलेंसिंग को ध्यान में रखकर एक सॉलिड तरीका बताता हूँ।
हाँ लेकिन मेरे तरीके से तो वाकिफ होंगे ही.. यह आपसे समय मांगेगा क्योंकि मेरा कोई भी तरीका जादू की छड़ी वाले सिद्धांत पर कार्य नहीं करता है।
चलिये बिना बातें बनाये सीधे तरीके बता देता हूँ।
1)डीमैट एकाउंट खोलें।
2)कम से कम 5 हजार रुपये से डालें।
3)अगले 6 महीने तक रोजाना 4-5 ट्रेड वो भी प्रति ट्रेड में 2 से ज्यादे क्वांटिटी न होना चाहिए।
4)रोजाना 4-5 ट्रेड करने के बाद रात में आराम से उन चारों ट्रेड के रिजल्ट और चार्ट को देखें।
बस इतना काफी है। अगर आपने कर लिया तो मैं लिख कर देता हूँ कि उसके बाद बाजार के चाल और अच्छे बुरे एंट्री के बारे में आपके जानने वाले लोग आपसे पूछेंगे।
उपरोक्त 4 पॉइंट सुनना बेशक आसान है लेकिन ये चार पॉइंट आपको निम्न चीजो का मास्टर बना देगा।
1)आप कैंडल को समझने लगेगे।
2)आप गलतियों को समझने लगेंगे।
3)आप ट्रैपिंग को समझ जाएंगे।
4)सबसे महत्वपूर्ण यदि अपने अगले 6 महीने सिर्फ 2 क्वांटिटी के साथ ट्रेड कर लिया तो आपके अंदर वो धैर्य आ जायेगा जो किसी भी सफल ट्रेडर के लिए जरूरी है।
मेरी बात लिख कर चलें। आज नहीं तो कल अगर आपको इस बाजार में खड़ा होना है तो आपको उपरोक्त बताए रास्ते से गुजरना पड़ेगा। बिना गुजरे आप सफल नहीं हो सकते हैं।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments