क्या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट पैसे को निकाल लें क्योंकि केवल आज ही 25000 का नुकसान हो गया? पिछले 2 महीनों से मार्केट केवल गिर रहा है। अब कोई नया वायरस के नाते गिर रहा है। कही ऐसा न हो कि सारा इन्वेस्टमेंट जीरो हो जाए?

 आपको पैसे निकाल लेना चाहिए इसलिये नहीं कि बाजार गिर रहा है या और गिरेगा।

बल्कि इसलिए कि आप बाजार को नहीं समझते हैं। ऐसे में अगर सिर्फ लक साथ दे तभी आप कमा सकते हैं और बाजार में लक हमेशा काम नहीं करता है।

आपके प्रश्न से दो चीजें स्पष्ट है:

1)आपने सिर्फ सुनी सुनाई बातों से शेयर चुना है या फिर ब्रांड का नाम देखकर।

2)गिरावट में लम्बी अवधि के स्टॉक को रेस में बनाये रखने का आपके पास न तो कोई स्किल है और न ही आप स्टॉक के होल्डिंग के कारण को जानते हैं।

ऐसे में मेरे व्यक़्क्तिगत विचार से आपको पैसे निकाल कर या तो बाजार को सीखने समझने के ओर जाना चाहिए या फिर बाजार को छोड़कर अन्य विकल्प की ओर बढ़ना चाहिए।

मुझे पता है कि मेरी बातें थोड़ा ज्यादे कड़वा लगा होगा आपको लेकिन मुझे वास्तविकता रखने की आदत है और मैं झूठे ढाढस बंधा कर आपको प्रोत्साहित नहीं कर सकता । क्योंकि मेरा अनुभव कहता है की ऐसा करना भले ही आपको अभी थोड़ी देर के लिए खुशी दे लेकिन मेरा मीठा बोलना आपके भविष्य के लिए सही नहीं होगा।

रही बात बाजार के सेंटिमेंट्स का तो वर्तमान मूल्य 24500 के पास ट्रेड कर रहा है और यहां से दो मेजर सपोर्ट 24270 और 23864 है जिसे बढ़ने से पहले बाजार रेस्पेक्ट कर सकता है। अगर इसको ध्यान में रखें तो आपके पोजीशन में थोड़े और डाउन की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि यदि आप प्रश्न में स्टॉक का नाम मेंशन करते तो ज्यादे बेहतर बता सकते थे क्योंकि यह जरूरी नहीं कि बाजार गिरावट में हो तो सभी स्टॉक गिरेगा या बाजार उछाल ले रहा हो तो सभी स्टॉक उछाल ही लेगा।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments