आपने पेंट कंपनी के एड्स में एक लाइन कई दफा सुना होगा कि "इसको लगा डाला तो लाइफ जिंगलाला"।
इचीमोकु क्लाउड इंडिकेटर के साथ भी ऐसा ही कुछ है लेकिन लाइनें थोड़ा सा बदल जायेगा कि "इचीमोकु क्लाउड पर बहस और ट्रेड तहस नहस"।
आपने सही पढ़ा। एक तो ऐसे ही मैं इंडिकेटर का इस्तेमाल से बचता हुँ क्योंकि मेरी श्रद्धा भक्ति नही है उसमें लेकिन अगर गलती से भी कभी स्टूडेंट को समझाने के लिए इचीमोकु क्लाउड को अपने चार्ट पर लगा लेता हूँ तो अनायास दर्द की एक मीठी टीस दिमाग मे होने लगता है।
ऐसा क्यों .. रुकिए एक फ्रेश चार्ट और एक इचीमोकु क्लाउड इंडिकेटर लगा एक चार्ट दिखाता हुँ।
आपको ऐसा न लग रहा है कि एक इचीमोकु लगाने से फाइवस्टार जैसा दिखने वाला चार्ट अचानक से कचरे के ढेर जैसा हो गया।
ऐसे मेरा मानना है कि हम जितना साफ और स्पष्ट चार्ट रखेंगे हमारा दिमाग उतना बेहतर काम करेगा और हम उतने बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
लेकिन छोड़िये आपको तो इसका उपयोग जानना है वो बता देते हैं।
बाजार के अनुसार यह एक लैगिंग नहीं बल्कि एक लीडिंग इंडिकेटर है। जो कैंडल से आगे चलकर हमें आगे का रास्ता प्रसस्त कड़ता है।
सरल शब्द में कहें तो इस इंडिकेटर को लगाने के बाद बाजार के नियमो के अनुसार हमें कैंडल के बाद वाले कलर पर गौर करना चाहिए। यदि यह लाल है तो बाजार में सेलर मजबूत है और अगर ग्रीन है तो खरीदार।
अब यदि गुणवत्ता की बात करूं तो निम्नांकित छवि को देखें।
1)यहां पहले पॉइंट पर इचीमोकु इंडिकेटर सेलर का स्ट्रेंथ दिखा रहा था लेकिन बाजार में उछाल आया गया।
2)पॉइंट 2 में इंडिकेटर buyer का स्ट्रेंथ दिखा रहा था और बाजार में उछाल आया गया।
अन्य इंडिकेटर की तरह ही इसमें कुछ जगहों पर अच्छा रिजल्ट मिलता है तो बहुत सारे जगहों पर खराब।
अब उपयोग करना न करना ये आपका निजी निर्णय हो सकता है।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments