रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्सका उपयोग कैसे करें ?

 चलिये आज बात करते हैं बाजार के सबसे पॉपुलर इंडिकेटर के उपयोग के बारे में। जिसका नाम है RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स)।

जब हम इसे चार्ट पर प्लॉट करते हैं तो यह निम्नांकित छवि की तरह दिखाई देता है।

इस छवि में यदि हम गौर करें तो पाएंगे कि RSI के लिए कुछ रेंज दिए होते हैं। जो 0 से लेकर शून्य तक का होता है।

इसके अलावा अगर हम देखें तो इस 0 से शून्य के बीच दो और लाइन हमे दिखाई देता है। कुछ ब्रोकर में यह लाइन by डिफ़ॉल्ट 20 के पास और 80 के पास होता है । वहीं किसी किसी ब्रोकर में यह लाइन 30 और 70 पर होता है।

इसके अलावा एक और लाइन हम RSI में देख सकते हैं जोकि कर्व की तरह है। यह लाइन चलते बाजार में मूव कड़ता है।

बाजार के अनुसार हमें इसी कर्व वाले लाइन को मॉनिटर करना होता है।

1)अगर यह कर्व लाइन मूव करते हुए 80 वाले लाइन के पास पहुँच जाता है तो इसका अर्थ है कि उस स्टॉक में बहुत ज्यादे खरीदारी हो गया और अब उसमें प्रॉफिट बुकिंग या गिरावट देखने को मिल सकता है।

2)वहीं दूसरी ओर यह कर्व लाइन मूव करते हुए 20 वाले लाइन के पास पहुँच जाता है तो इसका अर्थ है कि उस स्टॉक में बहुत ज्यादे बिकवाली हो गया और अब उसमें प्रॉफिट बुकिंग या बढ़त देखने को मिल सकता है।

हालांकि जैसे कि मैंने पहले ही कहा कि यह बाजार का कांसेप्ट है। मैं व्यक्तिगत रूप से किसी भी इंडिकेटर को फॉलो नहीं करता हुँ। अतः इसे उपयोग करने से पहले टेस्ट अवश्य करें।

मैंने भी इस इंडिकेटर को अपने शुरुआती क्षणों में बैकटेस्ट किया था। मेरे अनुसार यदि आप इसके सेटिंग को निम्न प्रकार से रखते हैं तो बाजार के सेटअप के तुलना में बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

सेटिंग में निम्न बदलाव कड़ें।

1)overbought वाले लाइन को 80 से हटाकर 55 पर फिक्स करें।

2)oversold वाले लाइन को 20 से हटाकर 45 पर फिक्स करें।

और मॉनिटर करने के तरीके में आपको निम्न बदलाव करने हैं।

1)यदि कर्व लाइन 55 के ऊपर 5 मिनट सस्टेन कड़ता है इसका अर्थ है कि बाजार खरीदार के स्ट्रेंथ में है।

2)यदि कर्व लाइन 45 के नीचे 5 मिनट के लिए सस्टेन कड़ता है तो इसका अर्थ है कि बाजार में सेलर स्ट्रेंथ में है।

आप दोनो ही चीजो को बैकटेस्ट करके देखें और जो बेहतर लगे वैसे उपयोग करें।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।

Post a Comment

0 Comments