ऐसा कहना पूर्णतया सही नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार का नियम दोनो के लिए ही बराबर है। आप अगर किसी स्टॉक में 10 हजार की खरीदारी करते हैं तो भी आपको पाबंदी नहीं है और अगर आप अपना निवेश बढ़ा का 10 लाख कर दे तो भी। या फिर 10 करोड़ ही कर दें।
हाँ बड़े निवेशक की बड़ी खरीदारी प्राइस को पम्प और बिक़बाली डंप अवश्य कड़ता है लेकिन यह बाजार के सिस्टम के अनुसार लीगल है।
हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी क्षमता और अपनी बुद्धि का उपयोग करते हुए किसी भी शेयर में कितनी भी खरीदारी बिक़बाली कर सकता है।
हाँ अगर इस पम्प डंप के लिए वह आंतरिक मिलीभगत का सहारा लेता है तो यह गैर कानूनी अवश्य है और इसके लिए उसके ट्रेडिंग ससपेंड भी किया जाता रहा है।
अब अगर बात आपने लालच का भी उठा लिया है तो सामने वाला अपना ट्रेड कर रहा है.. उसने आपसे तो न आकर कहा कि आप खरीदे ही और अगर खरीदते हैं तो मोटा मुनाफा मिल जाएगा। या फिर ऐसे ऑपरेटर ने आपको कॉल करके, मैसेज करके ये तो न कहा कि खरीद लो करोड़पति यूं बन जाओगे तो फिर वो गलत कैसे है।
जब बिना किसी के कहे हम खुद लालची हो जाएं तो दोष दूसरे के मत्थे नहीं मढ़ना चहिए।
सही है?
इसे इस उदाहरण से समझें।
आपने XYZ स्टॉक का चार्ट ओपन किया। 5 मिनट मॉनिटर करते हुए आपने पाया कि शेयर का मूल्य 100 से बढ़कर 105 चला गया।
आप सोचते हैं कि थोड़ा देर और इन्तेजार कर लेते हैं । प्राइस बढ़ गया थोड़ा नीचे आएगा तो लेंगे।
थोड़ी देर मॉनिटर करते हुए आपने पाया कि प्राइस 105 से भी बढ़कर 110 चला गया।
अब आप सोचते हैं कि आते से खरीद लिए होते तो 10 रुपये का प्रॉफिट था। यदि अभी भी न खरीदे तो आगे का प्रॉफिट भी छूट जाएगा।
आप स्टॉक को खरीद लेते हैं।
लेकिन तभी आप पाते हैं कि प्राइस 110 से बढ़कर 111 गया और नीचे गिरने लगा।
आपके मन मे चलता है कि बड़े प्लेयर ने ट्रैप कर लिया।
लेकिन एक बात हमें बताएं कि यदि शेयर का मूल्य 100 से बढ़कर 111 तक आया है तो पीछे किसी न किसी ने खरीदारी तो किया ही होगा। थोड़ी देर के लिए मान लेते हैं कि 100 के आसपास से ही बड़े प्लेयर बैठे थे।
हाँ वो बात और है कि आपने नहीं खरीदा।
तो जिसने खरीदा उसे अगर खरीद मूल्य पर 11 फिसिद का रिटर्न्स मिल रहा है तो वो बुक क्यों न करेगा।
अगर आप उसके जगह होते और 11 फीसदी का प्रॉफिट मिल रहा होता तो क्या सोचकर प्रॉफिट बुक नहीं करते कि अरे यार थोड़ी देर रुक जाते हैं क्योंकि सम्भव है कि कमला,विमला,रमेश,सुरेश ऊपरी प्राइस पर खरीद कर बैठ गया होगा। वो बेचारा फंस जाएगा।
तो भाई साहब हमें आप भी इतने मासूम और दरियादिल न दिखाई देते हैं कि 11 फीसदी का प्रॉफिट दूसरे का सोच कर बुक नहीं करेंगे।
बड़े प्लेयर भी तो यही कड़ते हैं।
इसलिये ऐसी धारणाएं मन मे बनाकर चलना मेरे अनुसार पूर्णतया गलत है। आप इस चीज को समझने का प्रयास करें कि चार्ट के अनुसार कहाँ पर लोग प्रॉफिट बुकिंग के लिए जा सकते हैं। सारी दिक्कतें और सारी शिकायत वहिं पर खत्म हो जाएगा।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments