शेयर मार्केट में बुक पढकर शेयर मार्केट से पैसा कमा सकते हैं क्या?

 "पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोई।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।"

अर्थात,

बड़ी बड़ी किताब पढ़कर संसार मे कई लोग मृत्यु के द्वार पहुँच गए लेकिन सभी विद्वान न हो सके। लेकिन वहीं यदि व्यक्ति प्रेम, प्यार का ढाई अक्षर ही सही से पढ़ और समझ ले तो वही सच्चा ज्ञानी होगा।

इसी को अगर बाजार के शब्दों में रखने का प्रयास करें तो यह कुछ इस प्रकार होगा।

"पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोई।

चार घूंट अनुभव का, चखे सो ट्रेडर होय।"

अर्थात,

बड़ी बड़ी ट्रेडिंग की किताब पढ़कर भी व्यक्ति एकाउंट खाली तो करवा लिया लेकिन बड़ा ट्रेडर नहीं बन पाया। लेकिन वहीं बस अनुभव का चार घूंट चख ले तो वही सच्चा ट्रेडर होगा।

बाजार पूर्णतया प्रैक्टिकल कांसेप्ट है जहां दिमाग को व्यापारी के अनुरूप तैयार करना होता है। जोकि किताब पढ़कर सम्भव नहीं है।

अगर आप बारीकियों को समझना चाहते हैं तो एक सॉलिड तरीका बताता हूं। इस तरीके से न तो आपका एकाउंट खाली होगा और न ही आपको मेन्टल स्ट्रेस आएगा। हाँ मेहनत आपको खुद करना है। वो कोई दूसरा नहीं कर सकता है।

हाँ जो तरीका बता रहा हूँ अगर अपने इसका अनुपालन कर लिया तो लोग आपसे सलाह लेंगे की क्या करें और क्या नहीं।

हाँ लेकिन मेरे तरीके से तो वाकिफ होंगे ही.. यह आपसे समय मांगेगा क्योंकि मेरा कोई भी तरीका जादू की छड़ी वाले सिद्धांत पर कार्य नहीं करता है।

चलिये बिना बातें बनाये सीधे तरीके बता देता हूँ।

1)डीमैट एकाउंट खोलें।

2)कम से कम 5 हजार रुपये से डालें।

3)अगले 6 महीने तक रोजाना 4-5 ट्रेड वो भी प्रति ट्रेड में 2 से ज्यादे क्वांटिटी न होना चाहिए।

4)रोजाना 4-5 ट्रेड करने के बाद रात में आराम से उन चारों ट्रेड के रिजल्ट और चार्ट को देखें।

बस इतना काफी है। अगर आपने कर लिया तो मैं लिख कर देता हूँ कि उसके बाद बाजार के चाल और अच्छे बुरे एंट्री के बारे में आपके जानने वाले लोग आपसे पूछेंगे।

उपरोक्त 4 पॉइंट सुनना बेशक आसान है लेकिन ये चार पॉइंट आपको निम्न चीजो का मास्टर बना देगा।

1)आप कैंडल को समझने लगेगे।

2)आप गलतियों को समझने लगेंगे।

3)आप ट्रैपिंग को समझ जाएंगे।

4)सबसे महत्वपूर्ण यदि अपने अगले 6 महीने सिर्फ 2 क्वांटिटी के साथ ट्रेड कर लिया तो आपके अंदर वो धैर्य आ जायेगा जो किसी भी सफल ट्रेडर के लिए जरूरी है।

मेरी बात लिख कर चलें। आज नहीं तो कल अगर आपको इस बाजार में खड़ा होना है तो आपको उपरोक्त बताए रास्ते से गुजरना पड़ेगा। बिना गुजरे आप सफल नहीं हो सकते हैं।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments