मैं अपने ट्रेड सेटअप का जिक्र कई बार कर चुका हूं।
यहां आप मेरा ट्रेड सेटअप देख सकते हैं।
1)रोजाना एक दिन पहले डेटा prepare करना और उसके अनुसार बाजार के ट्रेंड को समझना।
जैसे:
आप देख सकते हैं कि कल शाम के पोस्ट में ही इन्ही डाटा की मदद से बाजार का ट्रेंड आपके साथ साझा किये थे।
2)चलते बाजार के दौरान रेजिस्टेंस/सपोर्ट या अन्य टेक्निकल पहलुओं पर ध्यान देना और तय ट्रेंड के दिशा में ट्रेड का इन्तेजार करना।
3)इन सबके बिच ऑप्शन चैन को मॉनिटर करते हुए बढ़ते घटते कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर मजबूती या कमजोरी निर्धारित करना।
मेरे ऑप्शन अनालीसिस का यह सिंपल सा रूटीन है। रही बात गुणवत्ता की तो इन्हीं डाटा और ट्रेंड के आधार पर आज निम्नांकित कॉल की खरीदारी किया था।
मैं हमेशा से एक चीज कहता हूं कि यह सेटअप वगैरह सिर्फ अनुभव है। आप इसकी तलाश में जितना दूर भटकेंगे यह आपसे उतना ही दूर भागेगा क्योंकि आप किसी की रणनीति कॉपी कर सकते हैं उसकी माइंडसेट नहीं।
ऐसे में सबसे बेहतर ऑप्शन है कि आप जितना जानते हैं उसी पर स्ट्रीक्ट होकर कुछ दिन बाजार को टेस्ट कर लें और जितनी जानकारी है उसी को रूटीन में ले आएं।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments