शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए सबसे भरोसेमंद कैंडलस्टिक पैटर्न कौन सा है?

 मेरे व्यक्तिगत अनुभव से निम्नांकित पैटर्न्स को भरोसेमंद कह सकते हैं।

1)पियरसिंग लाइन & डार्क क्लाउड कवर

2)बुलिश & बियरिश हरामी

3)बुलिश & बियरिश किकर

4)ग्रेव स्टोन और ड्रैगन फ्लाई डोजी

5)हैमर और शूटिंग स्टार

इसके अलावा कुछ मेजर पैटर्न निम्नांकित है।

1)डबल टॉप & बॉटम

2)राइजिंग वेज & फॉलिंग वेज

3)बुलिश & बियरिश रेक्टेंगल

कुछ पॉपुलर पैटर्न्स को हमें लिस्ट से बाहर भी रखना चाहिए।

जैसे:

1)बुलिश & बियरिश engulfing

2बुलिश & बियरिश Marabozu

कुछ चीजो का ध्यान अवश्य रखें। बाजार में कोई भी पैटर्न एक निश्चित सिस्टम पर ही बेहतर कार्य करता है।

जैसे:

हैमर पैटर्न, बाजार में बहुत ही पॉपुलर पैटर्न है। जिसे मैं उम्मीद करता हूँ कि अधिकांश व्यक्ति परिचित होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंट्री और एग्जिट के लिए इसका उपयोग कंडीशन अनुसार किया जाता है।

जैसे:

यदि यदि बाजार फ्लैट ओपनिंग के साथ गिरावट दिखा रहा है और ऐसे में उस गिरावट वाले ट्रेंड के साथ चार्ट पर हैमर बना तो ऐसे समय मे हमें सीधे हैमर के ऊपर खरीदारी नहीं करना चाहिए। हमें एक अगले कैंडल का इन्तेजार करना चाहिए जोकि हैमर के ऊपर बन्द हो।

जैसे दिए छवि में आप देख सकते हैं।

लेकिन वहीं यही हैमर अगर अच्छे गैप अप या फिर गैप डाउन के बाद बनता है तो हमें वहां अगले कैंडल के कन्फर्मेशन का इन्तेजार नहीं करना चाहिए।

जैसे आप दिए छवि में देख सकते हैं।

ऐसे में किसी शेयर को कब खरीदना और कब बेचना ये अपने सिस्टम और बाजार में पाए अनुभव के आधार पर ही तय किया जा सकता है।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments