डोजी के लिए तो कम से कम दुर्लभ पैटर्न जैसे शब्द का उपयोग तो न करें। बेचारा डोजी ने अगर आपका प्रश्न सुन लिया तो शर्मा जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह वह पैटर्न है जो चार्ट पर सबसे ज्यादे बनता है। अतः यह दुर्लभ पैटर्न की श्रेणी में नहीं आएगा।
बाजार में तीन प्रकार के डोजी पैटर्न होते हैं।
1)नॉर्मल डोजी
2)ग्रेवस्टोन डोजी
3)ड्रैगनफ्लाई डोजी
तीनो ही पैटर्न को पहचानना बेहद आसान है। ऐसा कोई भी कैंडल जिसमें ओपन और क्लोज मूल्य बराबर हो वह डोजी है।
जैसे कि ऊपर के डोजी के दिये छवि में भी आप देख सकते हैं।
अब यदि हम बात करें ट्रेड निर्णय का तो यह निम्नांकित होगा।
1)नॉर्मल डोजी:
ओपन और क्लोज का बराबर होना यह दिखाता है उस वक्त खरीदार और सेलर, दोनो का ही ताकत बराबर है। ऐसे में बाजार जिस दिशा में भी मजबूती दिखा दे हम उस स्ट्रेंथ को प्रायोरिटी में रखेंगे।
2)ग्रेवस्टोन डोजी:
हालांकि यहां भी ओपन और क्लोज दोनो ही बराबर है। जो यह प्रदर्शित करता है कि खरीदार और सेलर दोनो का ताकत बराबर है। लेकिन अगर इसके फॉर्मेशन पर गौर करें तो पाएंगे कि स्टॉक में खरीदार जितनी ताकत लगा सकता था लगा लिया और आखिरी में सेलर उतनी ही मजबूती के साथ आया है। ऐसे में हम सेलर के स्ट्रेंथ को प्रायोरिटी पर रखते हैं।
3)ड्रैगनफ्लाई डोजी:
हालांकि यहां भी ओपन और क्लोज दोनो ही बराबर है। जो यह प्रदर्शित करता है कि खरीदार और सेलर दोनो का ताकत बराबर है। लेकिन अगर इसके फॉर्मेशन पर गौर करें तो पाएंगे कि स्टॉक में सेलर जितनी ताकत लगा सकता था लगा लिया और आखिरी में खरीदार उतनी ही मजबूती के साथ आया है। ऐसे में हम खरीदार के स्ट्रेंथ को प्रायोरिटी पर रखते हैं।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments