चलिये आज़ कुछ नया सीखते हैं।
एक छोटा सा प्रश्न आपसे पूछता हूँ। अगर आपने सामने यह चार्ट है। यहां अगर देखें तो पियरसिंग लाइन पैटर्न बना है और इसके अनुसार हमें खरीदारी साइड की पोजीशन बनानी चाहिए।
सही है?
ये मैं नहीं पूरा बाजार में फैले तमाम किताबें भी हमसे यही कहता है। गूगल बाबा भी यही कहता है।
अब अगर यहां से हम खरीदारी करते हैं तो स्टॉप लॉस कहाँ लगाना चाहिए?
आप कहेंगे कि ये भी गूगल बाबा ही बता देगा।
चलिये गूगल बाबा का ही रेफेरेंस ले लेते हैं।
इसके अनुसार पैटर्न के low का स्टॉप लॉस रखेंगे।
आप जानते हैं कि इसका स्टॉप लॉस रखने पर क्या होगा?
वही जो दुनिया अक्सर सवाल पूछते रहता है कि मेरा स्टॉप लॉस खाया और बढ़ गया।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक सपोर्ट पॉइंट है और कभी भी exact सपोर्ट का स्टॉप लॉस हमें नहीं रख कर चलना चाहिए। क्योंकि जाहिर सी चीज है कि यदि सपोर्ट से बाजार ने रिवर्स किया है तो पलटने के क्रम में भी वहां पर सपोर्ट लेगा ही और अगर पलटता है तो सपोर्ट हंटिंग आसानी से सम्भव है।
ऐसे में एक प्रश्न आपके मन मे स्वाभाविक है कि ऐसे हंटिंग से कैसे बचें?
इस कंडीशन में आगे से स्टॉप लॉस में एक छोटा सा परिवर्तन कर लीजिए।
1)अगर स्टॉक का मूल्य 100 से ऊपर और 200 से कम है तो उस सपोर्ट से 50 पैसे नीचे का स्टॉप लॉस लगाएं।
2)अगर स्टॉक 200-400 के बीच है तो उस सपोर्ट से 1 रुपये नीचे का स्टॉप लॉस।
इसी रेश्यो को आगे भी मेंटेन रखें।
करके देखें और अंतर खुद महसूस हो जाएगा।
ऐसी ही छोटी छोटी बदलाव बाजार में चल रहे आपके बड़े परेशानियों को खत्म कर देगा।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments